फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Amit Shah to present Maharashtra Bhushan Award to senior social worker Dr. Dattatreya Nara

Maharashtra: अमित शाह ने डॉ. दत्तात्रेय को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से किया सम्मानित; अब गोवा पहुंचे

Sun, 16 Apr 2023 09:51 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 16 Apr 2023 09:51 PM IST
सार

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य के संस्कृति मंत्री सुधीर मुंगंटीवार और डॉ. धर्माधिकारी के परिजन भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah to present Maharashtra Bhushan Award to senior social worker Dr. Dattatreya Nara
अमित शाह ने डॉ.दत्तात्रेय को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्माानित किया। - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवी मुंबी के खारघर में पहुंचे हैं। यहां उन्होंने वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दत्तात्रेय नारायण को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार प्रदान किया। पदम पुरस्कार से सम्मानित डॉ. नारायण को अप्पा साहेब धर्माधिकारी के नाम से भी जाना जाता है। महाराष्ट्र सरकार ने डॉ. अप्पा साहेब धर्माधिकारी को वर्ष 2022 का महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार प्रदान करने का फैसला किया था।

विज्ञापन

20 लाख लोगों की जगह

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य के संस्कृति मंत्री सुधीर मुंगंटीवार और डॉ. धर्माधिकारी के परिजन भी मौजूद रहे। समारोह में 20 लाख से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। लोगों के लिए पीने का पानी, शौचालय, पार्किंग और चिकित्सा जैसी सुविधाओं के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन

वाहनों की आवाजाही पर रोक
राज्य विभाग ने मुंबई-गोवा राजमार्ग संख्या 66 के खारघर-इंसुली खंड, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, मुंबई-पुणे पुराने राजमार्ग और अहमदाबाद-मुंबई राजमार्ग पर शनिवार और रविवार को डंपर, ट्रक व टैंकर जैसे भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने मुंबई भाजपा को सात सूत्री कार्यक्रम दिया: शेलार
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मुंबई में लागू करने के लिए भाजपा को सात सूत्री कार्यक्रम दिया है। पार्टी की महानगर इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने यहां यह जानकारी दी। शेलार ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा के प्रमुख रणनीतिकारों में शामिल शाह शनिवार देर शाम मुंबई पहुंचे और उन्होंने मुंबई भाजपा की कोर कमेटी के साथ बैठक कर संगठनात्मक कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य की उपस्थिति में बुलाई गई थी।

गोवा पहुंचे अमित शाह

राज्य में 1995 में शिवसेना-भाजपा गठबंधन के सत्ता में आने के बाद महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार की स्थापना की गई थी। शुरुआत में यह पुरस्कार साहित्य, खेल और विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को दिया जाता था, लेकिन बाद में इसे सामाजिक कार्य, पत्रकारिता, लोक प्रशासन और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी प्रदान किया जाने लगा। पुरस्कार समारोह के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गोवा के लिए रवाना हो गए। यहां वे भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed