फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Amit Shah slames AAP leader Arvind Kejriwal news in hindi

Amit Shah: 'कहते थे सरकारी गाड़ी-बंगला नहीं लेंगे आज 45 करोड़ का शीशमहल...', केजरीवाल पर अमित शाह का हमला

Sat, 04 Jan 2025 02:53 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 04 Jan 2025 02:53 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में आए तब कहते थे कि हम सरकारी गाड़ी नहीं लेंगे, सरकारी बंगला नहीं लेंगे। मगर आज 45 करोड़ रुपये का शीश महल बना लिया।
 

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah slames AAP leader Arvind Kejriwal news in hindi
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नए कामकाजी महिला छात्रावास ब्लॉक 'सुषमा भवन' का उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान सुषमा स्वराज को पार्टी की महान नेताओं में से एक के रूप में याद किया। वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह (केजरीवाल) राजनीति में आए तब कहते थे कि हम सरकारी गाड़ी नहीं लेंगे, सरकारी बंगला नहीं लेंगे। मगर आज 45 करोड़ रुपये का शीश महल बना लिया।

विज्ञापन


बता दें, छात्रावास का नाम पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नाम पर रखा गया है। वो दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रही थीं। 'सुषमा भवन' का उद्घाटन करने के बाद शाह ने कहा कि सुषमा जी को पार्टी की महान नेताओं में से एक के रूप में सदैव याद किया जाएगा। 
विज्ञापन


'45 करोड़ रुपये का शीशमहल खड़ा किया'
उन्होंने आप नेता पर निशाना साधते हुए कहा, 'कुछ बच्चे मुझसे मिलने मेरे घर आए थे। मैंने उनसे पूछा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लिए क्या किया है? मगर मैंने ही गलती से जबाव दे दिया कि कुछ नहीं। इसपर बच्चों में से एक ने कहा कि ऐसा नहीं हैं। उन्होंने अपने लिए एक बड़ा शीश महल बनवाया है। जब वह (अरविंद केजरीवाल) राजनीति में आए थे, तो वह कहते थे कि वह सरकारी कार या सरकारी बंगला नहीं लेंगे। एक तरह की राजनीति का आगाज करेंगे। मगर उन्होंने 50 हजार गज में दिल्लीवासियों के 45 करोड़ रुपये से अपने लिए शीश महल बनवाया। केजरीवाल जी आपको दिल्ली की जनता को हिसाब देना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने आगे कहा, 'शराब घोटाला किया, मोहल्ला क्लिनिक के नाम पर भ्रष्टाचार किया, दवाओं के नाम पर घोटाला किया, सीसीटीवी के नाम पर घोटाला किया, बस खरीद में घोटाला किया और सबसे बड़ा घोटाला निजी सुविधाओं के लिए, अपना शीशमहल बनाने के लिए किया।'

कांग्रेस का भ्रष्टाचार किया था उजागर
उन्होंने सुषमा स्वराज को याद कर कहा, 'देश के राजनीतिक इतिहास में वह उन नेताओं में से एक हैं, जो एनडीए 1 और एनडीए 2 के दौरान मंत्री थीं और वह भी महत्वपूर्ण विभागों में। मगर, उन्हें केवल एक मंत्री के रूप में नहीं बल्कि विपक्ष के नेता के रूप में याद किया जाएगा। यह सुषमा जी ही थीं, जिन्होंने संसद में कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर किया था।'


विपक्षी नेता के रूप में याद रखा जाएगा
उन्होंने आगे कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि विपक्ष के सभी नेताओं को उनके काम का अध्ययन करना चाहिए और उन्होंने जो किया उसका अनुसरण करने का प्रयास करना चाहिए। देश का लोकतांत्रिक इतिहास सुषमा स्वराज जी को एक संघर्षशील और प्रभावशाली विपक्षी नेता के रूप में याद रखेगा। विपक्ष के नेता के पद की महत्ता का उदाहरण जब दिया जाएगा, तो सुषमा जी का नाम अवश्य लिया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed