फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Amit Shah said Four Gujaratis made significant contribution to modern history of India

Gujarat: शाह बोले- आधुनिक भारत के इतिहास में चार गुजरातियों का महत्वपूर्ण योगदान, पीएम का नाम भी किया शामिल

Fri, 19 May 2023 02:11 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 19 May 2023 02:11 AM IST
सार

शाह ने कहा, गांधीजी के कारण देश को आजादी मिली, सरदार पटेल के कारण देश एक हुआ, मोरारजी देसाई के कारण देश का लोकतंत्र पुर्नजीवित हुआ और नरेंद्र मोदी के कारण दुनियाभर में भारत का नाम रौशन हुआ है।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah said Four Gujaratis made significant contribution to modern history of India
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@AmitShah

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि चार गुजराती महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मोरारजी देसाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के आधुनिक इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। शाह श्री दिल्ली गुजराती समाज के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही आज पूरी दुनिया में भारत का यश फैल रहा है।
विज्ञापन

 

शाह ने कहा, गांधी के कारण देश को आजादी मिली, सरदार पटेल के कारण देश एक हुआ, मोरारजी देसाई के कारण देश का लोकतंत्र पुर्नजीवित हुआ और नरेंद्र मोदी के कारण दुनियाभर में भारत का नाम रौशन हुआ है। इन चारों गुजराती हस्तियों ने बहुत बड़े काम किए हैं और ये पूरे देश के गौरव हैं। गुजराती समुदाय देश और दुनिया भर में मौजूद है। दिल्ली में रह रहे गुजरातियों को उनकी संस्कृति और सभ्यता से जोड़े रखने के साथ ही इस संस्था ने उन्हें देश और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करने का काम किया है। गृह मंत्री ने समारोह में मौजूद लोगों को 125 साल पूरे होने पर बधाई दी।

विज्ञापन

देश ने हासिल की कई उपलब्धियां 
उन्होंने कहा कि गुजराती समुदाय ने गुजरात के सार को बनाए रखा है। साथ ही उसे बढ़ावा दिया है और अपनी संस्कृति को संरक्षित किया है। दिल्ली में हर समुदाय के लोग रहते हैं और गुजराती समुदाय भी शहर में व्यवस्थित तरीके से रह रहा है। शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के नौ साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान देश ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में जब मोदी प्रधानमंत्री बने थे तब भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें स्थान पर थी और आज नौ साल बाद भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। गृह मंत्री ने कहा कि अब आईएमएफ सहित कई एजेंसियां भारत की अर्थव्यवस्था को एक उज्ज्वल स्थान के रूप में देखती हैं। मोदी के निर्णायक नेतृत्व में सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर भारत ने दुनिया को संदेश दिया कि भारत की सीमाओं से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक बना भारत
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक बन गया है। भारत स्टार्टअप के क्षेत्र में तीसरे और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के मामले में चौथे स्थान पर है। प्रधानमंत्री ने बिना किसी हिंसा की खबर के जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को खत्म करने का काम किया। आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति बनाई, जिसके परिणामस्वरूप नौ साल में एक भी बड़ी आतंकवादी घटना नहीं हुई। मोदी सबके हैं और सब उनके हैं और यह सबके लिए गर्व की बात है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed