फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Amit Shah roadshow in West Bengal attacks TMC Rule Mamata Banerjee CAA news and updates

Amit Shah: बंगाल में बोले शाह- यहां बेरोकटोक घुसपैठ जारी; महाराष्ट्र में कहा- सरकार संविधान कभी नहीं बदलेगी

Tue, 23 Apr 2024 02:39 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 23 Apr 2024 02:39 PM IST
सार

शाह ने ममता बनर्जी से पूछा कि बांग्लादेश के हिंदू और बौद्ध शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने में आखिर बंगाल सीएम को क्या दिक्कत है?

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah roadshow in West Bengal attacks TMC Rule Mamata Banerjee CAA news and updates
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में घुसपैठ बिना किसी रोकटोक के जारी है। शाह ने इस दौरान नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता दीदी सीएए का विरोध कर रही हैं और शरणार्थियों को नागरिकता देने से रोक रही हैं। 
विज्ञापन

 

शाह ने अपील की कि अगर बंगाल को घुसपैठ और भ्रष्टाचार को रोकना है तो लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट करना चाहिए। उन्होंने ममता बनर्जी से पूछा कि बांग्लादेश के हिंदू और बौद्ध शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने में आखिर बंगाल सीएम को क्या दिक्कत है? गौरतलब है कि अमित शाह का रोड शो दोपहर करीब एक बजे शुरू हुआ। फूलों और पार्टी के बैनरों से सजी गाड़ी पर भाजपा प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ अमित शाह ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। इस सीट पर सात मई को चुनाव होना है। 


इसके बाद शाह महाराष्ट्र पहुंचे। शाह ने पूर्वी महाराष्ट्र के अकोला में भाजपा उम्मीदवार अनूप धोत्रे के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाया। केंद्रीय गृह मंत्री कहा कि मोदी सरकार कभी भी संविधान नहीं बदलेगी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संसद में अपने बहुमत का इस्तेमाल अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, तीन तलाक प्रथा पर प्रतिबंध लगाने और नया नागरिकता कानून लाने के लिए किया।

शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता में लौटने पर मोदी सरकार 70 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को पांच लाख रुपये के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर के दायरे में लाएगी और उपभोक्ताओं को सीधे रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी। शाह ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की आलोचना करते हुए कहा कि वे नहीं चाहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed