फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union home minister amit shah press conference in Guwahati Assam news in hindi

Amit Shah: 'देश की मातृ शक्ति के साथ है भाजपा', रेवन्ना मामले में अमित शाह ने साफ किया पार्टी का रुख

Tue, 30 Apr 2024 01:34 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 30 Apr 2024 01:34 PM IST
सार

गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर झूठी खबर फैलाने का आरोप लगाया है। अपने फेक वीडियो मामले में भी उन्होंने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
Union home minister amit shah press conference in Guwahati Assam news in hindi
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

तीसरे चरण के मतदान से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम की राजधानी गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात करते हुए कांग्रेस को घेरा। अमित शाह ने मीडिया को बताया कि लोकसभा चुनाव के दो चरणों के बाद उनकी पार्टी के आंतरिक मूल्यांकन के अनुसार भाजपा और साथी पार्टी मिलकर 100 सीटों से अधिक जीत चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि जनता के आशीर्वाद से उनकी पार्टी 400 के लक्ष्य को पार कर लेगी। इसी के साथ जेडीएस नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना मामले में भी उन्होंने पार्टी के रुख को स्पष्ट किया और बताया कि भाजपा देश की मातृ शक्ति के साथ है।
विज्ञापन


जेडीएस नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुड़े  मामले में अमित शाह ने कर्नाटक सरकार (कांग्रेस) को घेरा। उन्होंने कहा, "इस मामले में भाजपा का रुख स्पष्ट है। हमारी पार्टी देश की मातृ शक्ति के साथ है। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि वहां किसकी सरकार है? वहां कांग्रेस की सरकार है। उन्होंने इस मामले में अबतक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? राज्य सरकार को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए थी। हम इस मामले में कार्रवाई के समर्थन में हैं और हमारी साथी पार्टी जेडीएस भी इसका समर्थन करती है। आज उनकी कोर कमेटी की बैठक है, जिसमें उचित कदम उठाए जाएंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पर झूठी खबर फैलाने का आरोप
अपने फेक वीडियो मामले में भी अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है। इसके लिए भी उन्होंने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। अमित शाह ने कहा, "उनकी (कांग्रेस) हताशा इस स्तर पर पहुंच गई है कि उन्होंने मेरे और अन्य भाजपा नेताओं के फर्जी वीडियो फैलाए। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने भी इस फर्जी वीडियो को फैलाने का काम किया। आज कांग्रेस पार्टी के एक बड़े नेता पर आपराधिक मामला चल रहा है। जब से राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमान संभाली है, तब से वह राजनीति के स्तर को नए निचले स्तर पर ले जाने का काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि जनता का समर्थन पाने के लिए किसी का फर्जी वीडियो नहीं फैलाना चाहिए।"

विपक्ष पर झूठी खबर फैलाने का आरोप लगाते हुए अमित शाह ने आगे कहा, "कांग्रेस हमेशा से ही झूठी खबर फैला रही है कि 400 का आंकड़ा पार करने के बाद भाजपा देश से आरक्षण को खत्म करने वाली है। ये बातें बेबुनियाद और तथ्यहीन हैं। मैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं कि भाजपा एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण का समर्थन करती है।"






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed