{"_id":"61cd794e44254d1a121c6883","slug":"union-health-secretary-rajesh-bhushan-writes-to-eight-states-to-enhance-covid19-testing-strengthen-hospital-level-preparedness-increase-pace-and-coverage-of-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: अचानक संक्रमण के मामले बढ़ने से केंद्र सरकार हुई सतर्क, इन आठ राज्यों को दिए खास निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से जंग: अचानक संक्रमण के मामले बढ़ने से केंद्र सरकार हुई सतर्क, इन आठ राज्यों को दिए खास निर्देश
Thu, 30 Dec 2021 02:48 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:48 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटो में 13,154 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो कि कल की तुलना में लगभग 4000 अधिक है। वहीं इस दौरान 268 लोगों की मौत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण
- फोटो : ANI
विस्तार
कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि के बाद केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। खतरे को देखते हुए सरकार ने आठ राज्यों को पत्र लिखकर बताए निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और झारखंड को पत्र लिखकर कोरोना जांच बढ़ाने और अस्पताल स्तर की तैयारियों को मजबूत करने, टीकाकरण की गति और कवरेज बढ़ाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
बढ़ी मृत्यु दर से बचने के लिए अभी कदम उठाएं राज्य
कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि को देखते हुए केंद्र ने इन राज्यों को पत्र लिखकर तत्काल उपाय करने का आग्रह किया है। केंद्र ने बढ़ी हुई मृत्यु दर से बचने के लिए कड़े कदम उठाने की सलाह दी है। केंद्र ने इन राज्यों से कहा कि दिल्ली में लागू जीआरएपी मॉडल को पूरे देश में ले जाने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन के मामले ने बढ़ाई चिंता
कोरोना के नए वैरिएंट ने संक्रमण की रफ्तार को और तेज कर दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 961 हो गई है। जिनमें कि दिल्ली 263 मरीजों के साथ पहले स्थान पर है वहीं महाराष्ट्र 252 मरीजों के साथ दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
आज से सात जनवरी तक मुंबई में धारा 144 लागू
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हउए महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई में धारा 144 लागू कर दिया है। धारा 144 लगाने के बाद अब महानगर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन (New Year Celebration) के दौरान पुलिस ने 30 दिसंबर से सात जनवरी तक रेस्टोरेंट, होटल, बार, पब, रिसॉर्ट और क्लब सहित किसी भी बंद या खुली जगह में नए साल के जश्न, पार्टियों पर रोक लगा दी है।