{"_id":"62d30d761fbef37db66e04ec","slug":"union-health-secretary-rajesh-bhushan-rajesh-bhushan-gets-additional-charge-of-department-of-health-research-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajesh Bhushan: राजेश भूषण को स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajesh Bhushan: राजेश भूषण को स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
Sun, 17 Jul 2022 12:41 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
राजेश भूषण
- फोटो : एएनआई
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण को शनिवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव के रूप में डॉ बलराम भार्गव का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीएमआर डीजी के रूप में भार्गव का कार्यकाल 12 अप्रैल को तीन और महीनों के लिए बढ़ा दिया गया था। उन्हें 16 अप्रैल, 2018 को चार साल के लिए शीर्ष अनुसंधान निकाय के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। वह स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव भी थे।
विज्ञापन