फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Health Ministry rushed a multidisciplinary team to Maharahstra to monitor the Zika virus situation

स्वास्थ्य मंत्रालय: जीका से निपटने के लिए पुणे भेजी टीम, राज्यों के पास कोरोना के 3.14 करोड़ टीके उपलब्ध

Mon, 02 Aug 2021 05:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 02 Aug 2021 05:07 PM IST
सार

केरल के बाद महाराष्ट्र में भी जीका वायरस ने दस्तक दे दी है। इसे देखते हुए केंद्र ने एक टीम भेजी है। 

 

विज्ञापन
Union Health Ministry rushed a multidisciplinary team to Maharahstra to monitor the Zika virus situation
जीका वायरस - फोटो : iStock

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने महाराष्ट्र में जीका वायरस के प्रबंधन के लिए एक बहुविभागीय टीम भेजी है। यह टीम राज्य में जीका वायरस की स्थिति पर नजर रखेगी और जीका मामलों से निपटने में राज्य सरकार की मदद करेगी। उधर, देश में तीसरी कोरोना लहर की आशंका के बीच तेजी से वैक्सीनेशन जारी है। मंत्रालय ने सोमवार को यह भी बताया कि राज्यों के सरकारी व निजी अस्पतालों के पास 3.14 करोड़ कोरोना टीके उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
बता दें, हाल ही में पुणे जिले में जीका वायरस का केस मिला है। इसके बाद केंद्र ने टीम भेजने का फैसला किया। इससे पहले केरल में जीका वायरस के कई मामले सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन

 
ठीक हो चुकी है संक्रमित महिला
बता दें, दो दिन पूर्व महाराष्ट्र में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है। पुणे जिले की पुरंदर तहसील के बेलसर गांव में एक महिला इससे संक्रमित पाई गई। पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) द्वारा 30 जुलाई को किए गए रक्त परीक्षण 50 वर्षीय महिला को जीका वायरस संक्रमण का पता चला। यह महाराष्ट्र में मिली पहली जीका संक्रमित है। उसे चिकनगुनिया भी था। हालांकि वह ठीक हो गई है और फिलहाल उसे और उसके परिवार में किसी को भी कोई लक्षण नहीं है।

केरल में अब तक 63 जीका मरीज मिले
केरल की बात करें तो यहां भी दो और मामले सामने आए हैं जिससे राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 63 हो गई है। वहीं इनमें से 60 लोग ठीक भी हो गए लेकिन तीन सक्रिय मरीज का इलाज चल रहा है। 

अब तक 49 करोड़ से ज्यादा खुराक मुहैया कराई
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना टीकों की 49,64,98,050 खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी है। 9,84,610 खुराक उन्हें जल्द दी जा रही है। राज्यों के पास कम से कम 3,14,34,654 खुराक बची हुई हैं।

डेढ़ माह में लगाई गईं 47 करोड़ वैक्सीन : डॉ. अरोड़ा

उधर कोविड कार्यसमूह के चेयरमैन डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा कहा है कि जून व जुलाई के  डेढ़ माह के दौरान में देश में 47 करोड़ वैक्सीन की खुराक लगाई गई हैं। अगस्त से  वैक्सीन की उपलब्धता और सुधरेगी। अगले कुछ हफ्तों में भारत बायोटेक 7 से 10 करोड़ डोज हर माह देने लगेगी।  जॉयडस कैडिला की वैक्सीन को लेकर डॉ. अरोड़ा ने कहा कि विशेषज्ञ समूह ने कंपनी से कुछ और डाटा मांगे हैं। हम सभी को उम्मीद है कि यह वैक्सीन भी हमें जल्द मिल जाएगी। फिलहाल भारत बॉयोटेक व सीरम इंस्टीट्यूट हमारे मुख्य वैक्सीन निर्माता हैं। देश में वयस्क टीकाकरण अभियान को पूरा करने में इनकी बड़ी भूमिका होगी। 
 

पुडुचेरी: कराईकल जिले के 5 गांवों के सभी लोगों को लगा टीका

पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने सोमवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के कराईकल जिले के पांच गांवों के सभी निवासियों को कोविड-19 के खिलाफ टीका लगाया गया है। कोविड -19 स्थिति पर कराईकल कलेक्टर अर्जुन शर्मा के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद यहां संवाददाताओं से बात करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि जिला तीसरी लहर की स्थिति में कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यहां के अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति और वेंटिलेटर सहित सभी सुविधाएं हैं। यहां तक कि अगर बच्चे संक्रमित हो जाते हैं, तो उनके लिए भी अलग वार्ड हैं।

उपराज्यपाल ने कहा कि पांच गांवों में 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लगाया जा चुका है। प्रदेश में सभी लोगों के टीकाकरण की समय सीमा 15 अगस्त तय की गई है। उन्होंने कहा कि हम विशेष शिविर आयोजित कर रहे हैं और घर-घर जाकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी को वैक्सीन लगे। हम लोगों से हमारे साथ सहयोग करने का अनुरोध करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed