फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Health Ministry Press Conference Coronavirus Omicron Vaccination new cases third wave news in Hindi

Corona Alert: आठ दिन में 6.3 फीसदी बढ़े मामले, ओमिक्रॉन से पहली मौत की पुष्टि, महाराष्ट्र-दिल्ली समेत ये राज्य चिंता का विषय

Wed, 05 Jan 2022 09:35 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 05 Jan 2022 09:35 PM IST
सार

देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जहां संयुक्त स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने देश में कोरोना और ओमिक्रॉन की स्थिति को लेकर जानकारी दी। देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से मौत के पहले मामले की पुष्टि भी हो गई है।

विज्ञापन
Union Health Ministry Press Conference Coronavirus Omicron Vaccination new cases third wave news in Hindi
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि चार जनवरी को पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के 25.2 लाख मामले दर्ज किए गए। यह महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। चार जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में सामने आए कुल मामलों के करीब 65 फीसदी अमेरिका, यूके, फ्रांस, इटली और स्पेन में मिले थे।

विज्ञापन


देश में आठ दिन में 6.3 फीसदी बढ़ गए मामले
अग्रवाल ने कहा कि पिछले आठ दिनों में भारत में कोरोना के मामलों में 6.3 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। 29 दिसंबर को केस पॉजिटिविटी 0.79 फीसदी थी, जो पांच जनवरी को 5.03 फीसदी हो गई। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, झारखंड और गुजरात चिंता के विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन


ओमिक्रॉन से दुनियाभर में 108 लोगों की मौत
संयुक्त सचिव ने बताया कि देश के 28 जिलों में साप्ताहिक पॉजिटिविटी 10 फीसदी से अधिक है। मंत्रालय के अनुसार 15 से 18 वर्ष की आयु के 7.40 करोड़ बच्चे कोविड टीकाकरण के लिए पात्र हैं। लव अग्रवाल ने बताया कि पूरी दुनिया में अभी तक कोरोना वायरस के नए और संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन से 108 मौतों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




31 दिसंबर को हुई थी ओमिक्रॉन से पहली मौत
राजस्थान के उदयपुर में 31 दिसंबर को एक कोरोना वायरस से संक्रमित 71 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसे लेकर संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि तकनीकी रूप से यह मौत ओमिक्रॉन वैरिएंट से संबंधित थी। वह मरीज बुजुर्ग था और उसे डायबिटीज समेत कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। इस व्यक्ति की बुधवार को आई रिपोर्ट में उसके ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

भीड़ से बचेंगे तो कम होगी ओमिक्रॉन की रफ्तार
आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि ओमिक्रॉन देश में प्रसारित हो रहा कोरोना का मुख्य वैरिएंट है। इसकी रफ्तार को कम करने के लिए भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों से बचने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि टाटा एमडी और आईसीएमआर ने ओमिक्रॉन जांच के लिए एक आरटी-पीसीआर किट विकसित की है। इस किट को डीसीजीआई से अनुमति मिल चुकी है। यह किट चार घंटे में परिणाम दे देती है।

जो टीका लगवाया उसी की एहतियाती खुराक
प्रेस वार्ता में मौजूद रहे नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने बताया कि टीके की अतिरिक्त खुराक उसी टीके की होगी जो व्यक्ति को पहले लगाई गई होगी। जिन्हें कोवाक्सिन का टीका लगा है उन्हें कोवाक्सिन की एहतियाती खुराक दी जाएगी और कोविशील्ड लेने वालों को कोविशील्ड की खुराक लगाई जाएगी।


एंटी वायरल दवा के साथ बड़ी स्वास्थ्य चिंताएं
डॉ. भार्गव ने कहा कि कोरोना वायरस की एंटी वायरल दवा मोल्नुपिराविर के साथ बड़ी सुरक्षा चिंताएं हैं। इससे उत्परिवर्तन, मांसपेशियों और हड्डियों की क्षति जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर यह दवा दी जाती है तो तीन महीने तक गर्भधारण नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे बच्चे पर असर पड़ सकता है। इसीलिए इसको कोविड के राष्ट्रीय इलाज कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया है।

देश में ओमिक्रॉन से संक्रमण के मामले 2284 हुए
देश में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण के 2284 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 828 मरीज ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन के 653 मामले सामने आए हैं तो दिल्ली में इसका आंकड़ा 464 है। कर्नाटक में 226, केरल में 185, राजस्थान में 174, गुजरात में 154, तमिलनाडु में 121, तेलंगाना में 84, हरियाणा में 71, ओडिशा में 37, उत्तर प्रदेश में 31, आंध्र प्रदेश में 24, बंगाल में 20, मध्यप्रदेश में 9, उत्तराखंड में आठ, गोवा व मेघालय में पांच-पांच, चंडीगढ़ व जम्मू-कश्मीर में तीन-तीन, अंडमान व पंजाब में दो-दो और हिमाचल, लद्दाख व मणिपुर में एक-एक मामले की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed