फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Health Ministry mega drive for voluntary blood donation national voluntary blood donation day Official

Health Ministry: स्वैच्छिक रक्तदान के लिए एक मेगा ड्राइव शुरू करेगी सरकार, केंद्र का बड़ा फैसला

Mon, 12 Sep 2022 09:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 12 Sep 2022 09:25 PM IST
विज्ञापन
Union Health Ministry mega drive for voluntary blood donation national voluntary blood donation day Official
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय 17 सितंबर से 1 अक्तूबर तक स्वैच्छिक रक्तदान के लिए एक मेगा ड्राइव शुरू करेगा। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस को मद्देनजर केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है। यह दिवस एक अक्तूबर को मनाया जाता है। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा रिपोर्ट 2018-19 जारी
सरकार द्वारा आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा रिपोर्ट 2018-19 जारी की गई है। रिपोर्ट से पता चलता है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा स्वास्थ्य पर खर्च में वृद्धि हुई है। नीति आयोग सदस्य-स्वास्थ्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि बाहरी खर्च 64% से 48% तक लगातार गिरावट दिखा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा पर खर्च भी लगातार बढ़ रहा है। यह रिपोर्ट हमें बताती है कि पीएम द्वारा निर्धारित दृष्टिकोण और प्रक्रियाएं सही दिशा में हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी बोले- तटों को साफ-सुथरा रखें
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के तटों को साफ सफाई पर जोर दिया। दरअसल, मुंबई के जुहू समुद्र तट से कचरा हटाने के लिए कुछ स्वयंसेवकों के जमकर मेहनत कर रहे थे। इस पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि प्रशंसनीय! मैं इस प्रयास में शामिल सभी लोगों की सराहना करता हूं। भारत के पास एक लंबी और खूबसूरत तटरेखा है। यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने तटों को साफ-सुथरा रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन-रात काम करते हैं प्रधानमंत्री मोदी: रिजिजू
वहीं, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश के करोड़ों लोगों का भरोसा है, क्योंकि वह हमेशा अपने वादों को पूरा करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए मोदी दिन-रात काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed