Health Ministry: 'दीक्षांत समारोह के लिए भारतीय ड्रेस कोड तैयार करें संस्थान', स्वास्थ्य मंत्रालय का निर्देश
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने सभी संस्थानों को निर्देश दिए हैं, वे सभी दीक्षांत समारोह के लिए भारतीय ड्रेस कोड तैयार करें। इससे पहले हमारे देश के तमाम संस्थानों में ब्रिटिश काल से चली आ रही परंपरा के अनुसार काला ड्रेस और काली टोपी पहने का रिवाज है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'ब्रिटिश काल की परंपरा को बदलने की जरूरत'
स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने सभी संस्थानों से कहा है कि वे दीक्षांत समारोहों के लिए उस राज्य की परंपराओं के आधार पर एक उपयुक्त भारतीय ड्रेस कोड तैयार करें। इसमें कहा गया है कि काले रंग का गाउन और टोपी पहनने की मौजूदा प्रथा एक ब्रिटिश विरासत है, जिसे बदलने की जरूरत है।
It is observed that currently as a matter of practice black robe and cap is being used during convocation by various Institutes of the Ministry. This attire originated in the middle Ages in Europe and was introduced by the British in all their colonies. The above tradition is a… pic.twitter.com/S2hBwsPGdh
— ANI (@ANI) August 23, 2024
स्वास्थ्य मंत्रालय ने मामले में जारी किया पत्र
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी एक पत्र में कहा गया है, कि मौजूदा समय में स्वास्थ्य मंत्रालय के कई संस्थानों की तरफ से दीक्षांत समारोहों के दौरान काले रंग के गाउन और टोपी का उपयोग किया जा रहा है। यह पोशाक यूरोप में मध्य युग में शुरू हुई और अंग्रेजों की तरफ से अपने सभी उपनिवेशों में शुरू की गई थी।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पास करेंगे राज्य का ड्रेस कोड
पत्र में कहा गया है, कि मंत्रालय की तरफ से ये फैसला लिया गया है कि चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने में लगे एम्स/आईएनआई समेत मंत्रालय के कई संस्थान अपने संस्थान के दीक्षांत समारोह के लिए एक उपयुक्त भारतीय ड्रेस कोड तैयार करेंगे - जो उस राज्य की स्थानीय परंपराओं पर आधारित होगा, जहां संस्थान मौजूद है। मंत्रालय ने उन्हें इस संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा, जिसे केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की तरफ से पास किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.