फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Health Minister Mansukh Mandaviya says decision on corona vaccination for 5 to 15 years age group to be taken as per recommendation of experts

Vaccination: 5-15 साल के बच्चों के टीकाकरण पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, कहा- विशेषज्ञों की सिफारिश के आधार पर लेंगे फैसला

Sat, 12 Feb 2022 03:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 12 Feb 2022 03:54 PM IST
सार

मंडाविया ने कहा कि हमारे पास टीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और किस आयु वर्ग का टीकाकरण कब शुरू करना है इसका निर्णय वैज्ञानिकों के एक समूह की सलाहों और सिफारिशों को देखते हुए किया जाता है।

विज्ञापन
Union Health Minister Mansukh Mandaviya says decision on corona vaccination for 5 to 15 years age group to be taken as per recommendation of experts
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को कहा कि पांच से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना वायरस रोधी टीके की खुराक दिए जाने के विषय पर बात की। उन्होंने कहा कि जैसे ही विशेषज्ञों के समूह की ओर से इसकी सिफारिश की जाती है, सरकार इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण की शुरुआत कर दी। हालांकि, उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के समूह ने अभी तक इसे लेकर कोई सिफारिश नहीं की है।

विज्ञापन


मंडाविया ने यह बात गुजरात की राजधानी गांधीनगर में कही। यहां वह आम बजट पर भाजपा की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 'किस आयु वर्ग में टीकाकरण कब शुरू करना है, यह वैज्ञानिकों के एक समूह की सिफारिशों के आधार पर तय किया जाता है। बच्चों के लिए जैसे ही इस समूह से सिफारिश मिलती है, हम इसे तुरंत लागू करेंगे।'
विज्ञापन


देश में 15 से 18 वर्ष की आयु के लोगों का टीकाकरण पिछले महीने शुरू हुआ था। मंडाविया ने कहा, आज टीकाकरण कोई मुद्दा नहीं है। हमारे पास पर्याप्त टीके हैं, खुराकों की कोई कमी नहीं है। हम निश्चित तौर पर वैज्ञानिक समुदाय की सिफारिशों का पालन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि महामारी की तीसरी लहर के दौरान कोरोना के खिलाफ जंग में भारत ने टीकाकरण का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed