फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Health Minister Harsh Vardhan said- Oxygen was available in adequate quantity earlier and now also

सांसों पर संकट: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का दावा- पहले और अब भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है ऑक्सीजन, हर किसी को लगाने की जरूरत नहीं 

Thu, 29 Apr 2021 05:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 29 Apr 2021 05:00 PM IST
सार

स्वासथ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि हर किसी को ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है। घर में भी इलाज किया जा सकता है। दहशत में यहां-वहां भागने की जरूरत नहीं है। 
 

विज्ञापन
Union Health Minister Harsh Vardhan said- Oxygen was available in adequate quantity earlier and now also
डॉक्टर हर्षवर्धन - फोटो : ANI

विस्तार

देश में जारी कोरोना की दूसरी लहर और ऑक्सीजन के लिए मारामारी के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि देश में पहले भी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध थी और अब यह कई स्रोतों से मुहैया कराई जा रही है। उद्योगों और विदेशों से भी यह मंगाई जा रही है। स्टोरेज टैंकर व क्रायोजेनिक टैंकर भी उपलब्ध कराए गए हैं। 

विज्ञापन
 

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि यह जरूरी है कि ऑक्सीजन को लेकर लोगों को सही जानकारी भी हो। दहशत के कारण अस्पतालों में भागने की जरूरत नहीं है। जिन्हें जरूरत है उन्हें ऑक्सीजन मिलना चाहिए, लेकिन यह सही नहीं है कि जानकारी के कारण कोई सोच ले कि उसे ऑक्सीजन की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यहां-वहां न भागें, घर में हो सकते हैं ठीक
केंद्रीय मंत्री ने जनता से अपील की कि वह दहशत में यहां-वहां न भागे। अधिकांश मरीज डॉक्टर के संपर्क में रहकर घर में ठीक हो सकते। मैं यह बात इसलिए नहीं कह रहा हूं कि देश का स्वास्थ्य मंत्री हूं, बल्कि एक डॉक्टर के रूप में कह रहा हूं। 


16 करोड़ टीके दिए, 15 करोड़ लगाए जा चुके

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि हम राज्यों को उनके टीकाकरण के प्रदर्शन को देखते हुए वैक्सीन का आवंटन करेंगे। अब तक राज्यों को 16 करोड़ टीके दिए जा चुके हैं। इनमें से 15 करोड़ लगाए जा चुके हैं।  डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि इसका मतलब है कि एक करोड़ डोज अब भी राज्यों के पास बचे हैं। अगले दो तीन दिनों में कुछ लाख डोज और राज्यों तक पहुंच जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस दिन से टीकाकरण शुरू हुआ है, उसके बाद से एक दिन भी ऐसा नहीं बिता है, जब राज्यों को उनकी क्षमता के अनुसार टीकों की खुराक नहीं दी गई हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed