फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Cooperative Minister Amit Shah assures Maharashtra to increase sugar export quota

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने महाराष्ट्र को चीनी निर्यात कोटा जल्द बढ़ाने का दिया आश्वासन

Wed, 25 Jan 2023 06:28 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 25 Jan 2023 06:28 AM IST
सार

बैठक के बाद फडणवीस ने कहा, सहकारिता मंत्री ने चीनी के निर्यात के लिए कोटा बढ़ाने, कार्यशील पूंजी, मार्जिन मनी, ऋण पुनर्गठन और इथेनॉल परियोजनाओं की स्थापना के लिए धन उपलब्ध कराने में कठिनाई पर उनकी शिकायतों के समाधान का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Union Cooperative Minister Amit Shah assures Maharashtra to increase sugar export quota
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में संकट से जूझ रहे चीनी उद्योग की मदद के लिए केंद्र जल्द ही चीनी निर्यात का कोटा बढ़ाने की अनुमति देगा। यह भरोसा केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को प्रदेश के नेताओं को दिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके डिप्टी देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शाह से मुलाकात कर उद्योग से जुड़ी शिकायतों के निवारण की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल में चीनी उद्योग से जुड़े लोग शामिल थे।
विज्ञापन


बैठक के बाद फडणवीस ने कहा, सहकारिता मंत्री ने चीनी के निर्यात के लिए कोटा बढ़ाने, कार्यशील पूंजी, मार्जिन मनी, ऋण पुनर्गठन और इथेनॉल परियोजनाओं की स्थापना के लिए धन उपलब्ध कराने में कठिनाई पर उनकी शिकायतों के समाधान का आश्वासन दिया है। एक सप्ताह में हमारे पक्ष में फैसला हो सकता है। भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा, चीनी के लिए निर्यात कोटा 60 लाख टन तय किया गया था। इसे कम से कम 20 लाख टन तक बढ़ाने की जरूरत है। 
विज्ञापन


इसके लिए निर्यात कोटा बढ़ाने पर जल्द निर्णय लेना होगा, क्योंकि अप्रैल से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्राजील की चीनी उपलब्ध हो जाएगी। इसके बाद चीनी की कीमतों में नरमी आने की संभावना है। बैठक में भाजपा नेता रावदाहेब पाटिल दवे, पंकजा मुंडे, राधाकृष्ण विखे पाटिल, हर्षवर्धन पाटिल और धनंजय महादिक सहित अन्य ने भाग लिया। बैठक में ठाकरे गुट की शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा के सदस्य गैर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed