फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Cabinet Secretary Rajiv Gauba chaired a meeting of NCMC to review the situation arising out of Vizag Gas Leak incident

Vizag Gas Leak : केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गॉबा ने एनसीएमसी के साथ की बैठक

Fri, 08 May 2020 07:32 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 08 May 2020 07:32 PM IST
सार

लॉकडाउन के दौरान विशाखापट्टनम में बंद पड़ी प्लास्टिक की एक फैक्टरी एलजी पॉलीमर में काम-काज दोबारा शुरू करने की तैयारी हो रही थी कि इसी दौरान गैस रिसाव की घटना हुई थी। लीक हुई गैस स्टाइरीन है जो तंत्रिका तंत्र, गले, त्वचा, आंखों और शरीर के कुछ अन्य अंगों को प्रभावित करती है। 

विज्ञापन
Union Cabinet Secretary Rajiv Gauba chaired a meeting of NCMC to review the situation arising out of Vizag Gas Leak incident
गैस रिसाव के बाद फैक्टरी से उठती भाप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में गुरुवार को एक केमिकल प्लांट में हुई गैस लीक की घटना की स्थिति को लेकर केंद्रीय कैबिनेट के सचिव राजीव गॉबा ने आज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) के साथ बैठक की। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है और करीब 1000 लोग प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि केमिकल सुरक्षा और औद्योगिक प्रक्रियाओं के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और मौके पर मौजूद अधिकारियों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा होगी। इसके साथ ही आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञों की एक टीम  को भी भेजा जा सकता है। 

विज्ञापन

मानवाधिकार आयोग भेज चुका है आंध्र सरकार को नोटिस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने इस गैस लीक की वजह से लोगों की मौत और तबीयत बिगड़ने पर आंध्र प्रदेश सरकार और केंद्र को नोटिस जारी कर चुका है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव से इलाज और बचाव कार्य की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही आंध्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को भी एक नोटिस जारी किया गया है। इसमें उनसे चार सप्ताह के अंदर इस बात की जानकारी देने को कहा गया है कि इस मामले में कितनी एफआईआर दर्ज हुईं और जांच की स्थिति क्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed