फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Cabinet has approved investment of Rs 5281.94 crores for 850 MW Ratle Hydro Electric Project on river in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में 5281.94 करोड़ रुपये की जल विद्युत परियोजना को केंद्र से मिली मंजूरी

Wed, 20 Jan 2021 06:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 20 Jan 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Union Cabinet has approved investment of Rs 5281.94 crores for 850 MW Ratle Hydro Electric Project on river in Jammu and Kashmir
चिनाब नदी - फोटो : पीटीआई

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर 850 मेगावाट के जल विद्युत परियोजना के लिए 5281.94 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सरकार के एक बयान के अनुसार, इस उद्देश्य के लिए नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (एनएचपीसी) और जम्मू कश्मीर स्टेट पावर डेवेलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेकेएसपीडीसी) के बीच एक नई संयुक्त उद्यम कंपनी (जेवीसी) बनाई जाएगी। इनकी क्रमश: 51 प्रतिशत और 49 प्रतिशत की अंशधारिता होगी।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि भारत सरकार इस नए संयुक्त उद्यम में जेकेएसपीडीसी की अंशधारिता के योगदान के वास्ते केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर को 776.44 करोड़ रुपये के अनुदान के जरिए सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचपीसी अपने आंतरिक संसाधनों के जरिए 808.14 करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश करेगी। बयान के अनुसार, रातले पनबिजली परियोजना 60 महीने में सेवा प्रदान करना शुरू कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed