फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Cabinet give permission to continue supply of free food grains till December 2028, knoW major decisions

Cabinet Meeting: गरीबों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला; दिसंबर 2028 तक दिया जाएगा मुफ्त फोर्टिफाइड चावल

Wed, 09 Oct 2024 03:42 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 09 Oct 2024 03:42 PM IST
सार

Cabinet Meeting: केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेएवाई) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत जुलाई, 2024 से दिसंबर, 2028 तक मुफ्त फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति जारी रखने को मंजूरी दी।

विज्ञापन
Union Cabinet give permission to continue supply of free food grains till December 2028, knoW major decisions
अश्विनी वैष्णव - फोटो : PIB

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आज कैबिनेट ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेएवाई) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत मुफ्त फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति जुलाई, 2024 से दिसंबर, 2028 तक जारी रखने को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इससे एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी कम हो जाएगी, कुल वित्तीय प्रभाव 17,082 करोड़ रुपये होगा और 100% वित्त पोषण केंद्र सरकार की तरफ से किया जाएगा।

विज्ञापन


गुजरात के लोथल में बनेगा राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आगे बताया कि, आज मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है कि गुजरात के लोथल में एक राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर विकसित किया जाएगा। इस प्रस्ताव का उद्देश्य समृद्ध और विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना और दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री विरासत परिसर बनाना है। जानकारी के मुताबिक ये परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी। इस परियोजना से 15,000 प्रत्यक्ष रोजगार और 7,000 अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा।
विज्ञापन


राजस्थान-पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मंजूरी
वहीं केंद्रीय कैबिनेट की तीसरे मुख्य फैसले के बारे में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया है। आज कैबिनेट ने राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में 4,406 करोड़ रुपये के निवेश से 2,280 किलोमीटर सड़क नेटवर्क के निर्माण को मंजूरी दी है। यह कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका पर बड़ा प्रभाव डालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पोषण युक्त चावल से गरीबों को मिलेगी पोषणीय सुरक्षा : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के तहत पोषण युक्त चावल की आपूर्ति जारी रखने का फैसला सरकार ने गरीबों की पोषण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। इस चावल में खाद्य नियामक एफएसएसएआई की ओर से निर्धारित मानकों के अनुसार सूक्ष्म पोषक तत्वों (लौह, फोलिक एसिड, विटामिन बी12) से समृद्ध चावल कर्नेल (एफआरके) को नियमित चावल में मिलाया जाता है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर पोषणयुक्त चावल से गरीबों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में 4,406 करोड़ रुपये के निवेश से 2,280 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण को भी मंजूरी दी है। मोदी ने कहा कि इससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed