फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Cabinet decisions today: PLI scheme announced for food processing industry

कैबिनेट का फैसला: पीएलआई योजना के तहत फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र के लिए 10900 करोड़ की मंजूरी

Wed, 31 Mar 2021 04:06 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 31 Mar 2021 04:06 PM IST
सार

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को फूड प्रोसेसिंग उद्योग के लिए पीएलआई योजना को मंजूरी दे दी। इसके तहत इस क्षेत्र में लगभग 10 हजार 900 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। सरकार का कहना है कि इस कदम से करीब ढाई लाख रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।

विज्ञापन
Union Cabinet decisions today: PLI scheme announced for food processing industry
कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की एक बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और पीयूष गोयल ने बैठक के बाद एक प्रेसवार्ता कर इसमें लिए गए फैसलों की जानकारी दी। कैबिनेट ने फूड प्रोसेसिंग (खाद्य प्रसंस्करण) क्षेत्र के लिए  लगभग 10 हजार 900 करोड़ रुपये की सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। इसे पीएलआई (उत्पाद-लिंक्ड प्रोत्साहन) योजना के तहत मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन

 
सूचना एवं प्रसारण मंत्री जावड़ेकर ने इस संबंध में कहा कि केंद्रीय कैबिनेट का यह फैसला बेहतर परिणाम लाएगा। उन्होंने कहा, 'आज फूड प्रोसेसिंग उद्योग के लिए पीएलआई योजना की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि यह फैसला इस क्षेत्र में भारत को ब्रांड बनाने व आगे बढ़ाने के साथ रोजगार की संभावनाएं विस्तृत करने और देश की वैश्विक स्तर पर और उत्पादन में बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले से लगभग ढाई लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला किसानों को भी लाभ पहुंचाएगा क्योंकि यह योजना कृषि कानून की अगली कड़ी है। सरकार किसान हित में कई फैसले ले रही है और यह फैसला भी इसीलिए लिया गया है। जब भारत के उत्पाद दुनियाभर में पहुंचेंगे तो यहां के किसान भी इससे लाभान्वित होंगे।


इसके साथ ही जावड़ेकर ने कहा कि इस बार के बजट में सरकार ने 12-13 क्षेत्रों के लिए पीएलआई योजना लाने की बात कही थी। छह क्षेत्रों के लिए पहले ही पीएलआई की घोषणा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस घोषणा से मूल्यवर्धित खाद्य उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा, विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी और किसानों को अपनी पैदावार की उचित कीमत मिलने के साथ ही बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed