फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Cabinet decisions on exports to improve competitiveness: PM Modi, Hindi News

पीएम मोदी बोले: निर्यात को बढ़ावा देने के फैसले से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, आत्मनिर्भर भारत के सपने को मिलेगा बल

Thu, 13 Nov 2025 11:15 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 13 Nov 2025 11:15 AM IST
सार

PM Modi On Export Promotion Mission: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार के ताजा कैबिनेट फैसले भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धा को मजबूत करेंगे और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को गति देंगे। बता दें कि बुधवार को हुई बैठक में निर्यात प्रोत्साहन मिशन और निर्यातकों के लिए ऋण गारंटी योजना को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
Union Cabinet decisions on exports to improve competitiveness: PM Modi, Hindi News
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार के ताजा कैबिनेट फैसले भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धा को मजबूत करेंगे और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे। बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 'निर्यात प्रोत्साहन मिशन' और 'निर्यातकों के लिए ऋण गारंटी योजना' को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Exercise Trishul: INS विक्रांत पर सवार तीनों सेनाओं के शीर्ष कमांडर, पोरबंदर तट पर ताकत और तालमेल का प्रदर्शन
विज्ञापन


'मेड इन इंडिया' की गूंज पूरी दुनिया में और तेजी से सुनाई दे- पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'सुनिश्चित कर रहे हैं कि 'मेड इन इंडिया' की गूंज पूरी दुनिया में और तेजी से सुनाई दे! कैबिनेट ने 'निर्यात प्रोत्साहन मिशन' को मंजूरी दी है, जो भारत के निर्यात को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगा, एमएसएमई, नए और श्रम-प्रधान क्षेत्रों को मजबूती देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि यह मिशन सभी संबंधित पक्षों को एक मंच पर लाएगा और परिणाम-आधारित तथा प्रभावी तंत्र तैयार करेगा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि 'निर्यातकों के लिए ऋण गारंटी योजना' से व्यवसाय सुचारू रूप से चल सकेगा, विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और आत्मनिर्भर भारत के सपने को गति मिलेगी।
 
यह भी पढ़ें - Delhi Blast: दिल्ली में आतंकियों ने कई गाड़ियों में रखे विस्फोटक; कितनी जगह निशाने पर? ऐसे ही सवालों के जवाब

'मेड इन इंडिया' की पहचान को और सशक्त- पीएम
इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने ग्रेफाइट, सीजियम, रुबिडियम और जिरकोनियम जैसे खनिजों की रॉयल्टी दरों को तर्कसंगत करने का भी फैसला लिया है। ये सभी खनिज हरित ऊर्जा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, 'यह निर्णय स्थिरता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा। इससे आपूर्ति श्रृंखला मजबूत होगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।' इन फैसलों से सरकार का लक्ष्य है कि भारत न केवल अपने उत्पादों के निर्यात को बढ़ाए बल्कि वैश्विक बाजार में 'मेड इन इंडिया' की पहचान को और सशक्त बनाए।

 
Trending Videos

निर्यातकों के लिए अहम योजनाओं को मंजूरी, अमित शाह ने बताया ऐतिहासिक कदम
इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को निर्यातकों के लिए ₹45,000 करोड़ की दो नई योजनाओं को मंजूरी देने के लिए केंद्र सरकार की सराहना की। इन योजनाओं का उद्देश्य अमेरिका में बढ़े शुल्कों से प्रभावित भारतीय निर्यातकों को राहत देना है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने ₹25,060 करोड़ के 'एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन' को मंजूरी दी है, जो भारतीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएगा। इसके साथ ही, ₹20,000 करोड़ के 'क्रेडिट गारंटी स्कीम फॉर एक्सपोर्टर्स (सीजीएसई)' के तहत बिना गारंटी के ऋण की सुविधा मिलेगी। केंद्रीय गृह नमत्री ने कहा कि यह कदम एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त करेगा और भारत को 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य की ओर ले जाएगा। ये फैसले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed