{"_id":"5d010343bdec2207073c6f6e","slug":"union-cabinet-approves-triple-talaq-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक बिल को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी, आगामी संसद सत्र में पेश करेगी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तीन तलाक बिल को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी, आगामी संसद सत्र में पेश करेगी सरकार
Wed, 12 Jun 2019 07:50 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक, नरेंद्र मोदी
- फोटो : फाइल
केंद्रीय कैबिनेट ने तीन तलाक बिल को मंजूरी दे दी है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी दी।
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि सरकार आगामी संसद सत्र में तीन तालक विधेयक पेश करेगी।
इसके साथ ही जावड़ेकर ने कहा कि कैबिनेट ने जम्मू कश्मीर आरक्षण विधेयक, 2019 को मंजूरी दी है। जो अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्रों में रहने वाले जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए राहत होगी। अब वे विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में सीधी भर्ती, पदोन्नति और प्रवेश में आरक्षण का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
लोकसभा में हुआ था पास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान तीन तलाक विधेयक पेश किया था, लेकिन लोकसभा में मंजूरी मिलने के बावजूद यह विधेयक राज्यसभा में लंबित रह गया था। इस कारण पिछले महीने 16वीं लोकसभा का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही यह बिल भी खत्म हो गया था।
केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद सबसे पहले 17 जून से शुरू हो रहे 17वीं लोकसभा के पहले सत्र में पेश किया जाएगा। पिछली बार राज्य सभा में सरकार के पास पर्याप्त बहुमत नहीं होने के कारण विपक्ष इस विधेयक को रोकने में सफल हो गई थी। ऐसे में इस बार इस विधेयक पर राज्य सभा के रुख पर सभी की निगाहें होंगी।
यह है तीन तलाक विधेयक
तीन तलाक कानून के नाम से पहचाने जाने वाले मुस्लिम महिला (वैवाहिक अधिकारों का संरक्षण) विधेयक किसी भी पति को अपनी पत्नी को एकसाथ तीन बार तलाक कहकर निकाह तोड़ने से प्रतिबंधित करता है। ऐसा करने वाले को इस विधेयक में अपराधी की श्रेणी में रखे जाने की बात कही गई है। तीन तलाक विधेयक में पति को गिरफ्तार किए जाने के मुद्दे पर ही विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
Union I&B Minister Prakash Javadekar: We will introduce the triple talaq bill in the upcoming parliament session. pic.twitter.com/QCOaFstXFS
— ANI (@ANI) June 12, 2019विज्ञापन
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि सरकार आगामी संसद सत्र में तीन तालक विधेयक पेश करेगी।
इसके साथ ही जावड़ेकर ने कहा कि कैबिनेट ने जम्मू कश्मीर आरक्षण विधेयक, 2019 को मंजूरी दी है। जो अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्रों में रहने वाले जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए राहत होगी। अब वे विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में सीधी भर्ती, पदोन्नति और प्रवेश में आरक्षण का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Union Minister Prakash Javadekar: Cabinet approves Jammu Kashmir Reservation Bill, 2019, as relief for persons in J&K residing in areas adjoining International Border; they can now avail reservation in direct recruitment, promotion & admission in different professional courses. pic.twitter.com/2yqdmNxwyN
— ANI (@ANI) June 12, 2019