फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Cabinet approved Eight new railway projects will be constructed three crore new houses will be built

Modi Cabinet: एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर का प्रावधान नहीं; तीन करोड़ नए घर बनाएंगे, कैबिनेट का फैसला

Fri, 09 Aug 2024 10:33 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 09 Aug 2024 10:33 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री आवास योजना से बड़ा सामाजिक परिवर्तन आया है। चार करोड़ घर बनाए गए हैं। अब तीन करोड़ नए घर बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Union Cabinet approved Eight new railway projects will be constructed three crore new houses will be built
अश्विनी वैष्णव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में आठ नई रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। साथ ही 3.6 लाख करोड़ से तीन करोड़ नए आवास बनाने का फैसला लिया गया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी आरक्षण को लेकर सुझाव दिया था। इसे लेकर कैबिनेट बैठक में चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार डॉ. बीआर आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से बंधी है। साथ ही संविधान में एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर का कोई प्रावधान नहीं है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री आवास योजना से बड़ा सामाजिक परिवर्तन आया है। चार करोड़ घर बनाए गए हैं। अब तीन करोड़ नए घर बनाए जाएंगे। इसमें दो करोड़ घर ग्रामीण इलाकों और एक करोड़ घर शहरी इलाकों में बनेंगे। इसके लिए 3.6 लाख करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने आठ बड़ी रेलवे परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में तीन ओडिशाा के दक्षिण और पश्चिम भाग के लिए हैं। इनसे आदिवासी बाहुल्य और तमाम विधानसभा क्षेत्रों का विकास होगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नई रेल परियोजनाएं रेलवे और देश के विकास में बड़ी भूमिका निभाएंगीं। साथ ही आवास निर्माण से बड़ी संख्या में परिवारों को छत मुहैया होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ संस्थानों में खुलेंगे स्वच्छ पौध केंद्र
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि किसानों की आग दोगुनी करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया। बागवानी करने वाले किसानों के सामने पौधों में कीड़ा लगने की बड़ी समस्या होती है। इससे पौधों की उत्पादकता कम हो जाती है। बागवानी किसानों की आय का अच्छा स्रोत हो सकती है। इसलिए स्वच्छ संयंत्र कार्यक्रम शुरू होगा। इसके तहत नौ संस्थानों में स्वच्छ पौध केंद्र खोले जाएंगे। साथ ही स्वच्छ सामग्री तैयार करने के लिए 75 मॉडल नर्सरी बनाई जाएंगीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed