बजट में ‘आत्मनिर्भरता’ का विजन, इसके दिल में गांव और किसान : मोदी
{"_id":"6017ca6d8ebc3e08a1263e56","slug":"union-budget-2021-pm-modi-gave-his-reaction-on-aad-budget-nirmala-sitharaman-coronavirus-tax-payer-farmers-cess","type":"live","status":"publish","title_hn":"बजट में ‘आत्मनिर्भरता’ का विजन, इसके दिल में गांव और किसान : मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 01 Feb 2021 03:45 PM IST
स्नेहा बलूनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्नेहा बलूनी
Updated Mon, 01 Feb 2021 03:45 PM IST
खास बातें
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में देश का आम बजट पेश किया। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये बजट भारत के आत्मविश्वास को उजागर करने वाला बजट है। ये देश के इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव लाएगा, साथ ही युवाओं को कई मौके देने का काम करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बजट के दिल में गांव और किसान हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बजट कम ही देखने को मिलते हैं, जिसकी शुरुआत में अच्छे रिस्पॉन्स आए। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने बजट को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है। यहां पढ़ें प्रधानमंत्री के संबोधन की बड़ी बातें-
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
03:16 PM, 01-Feb-2021
इस बजट के दिल में गांव हैं
- देश के सामान्य मानवी, महिलाओं का जीवन आसान बनाने के लिए उनके स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, शुद्ध जल और अवसरों की समानता पर इस बजट में विशेष बल दिया गया है।
- देश में कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए, किसानों की आय बढ़ाने के लिए बहुत जोर दिया गया है। किसानों को आसानी से और ज्यादा ऋण मिल सकेगा। देश की मंडियों को और मजबूत करने के लिए प्रावधान किया गया है। ये सब निर्णय दिखाते हैं कि इस बजट के दिल में गांव हैं, हमारे किसान हैं।
- एमएसएमई के बजट में पिछले वर्ष की तुलना में दोगुने से अधिक की वृद्धि देखी गई है। यह बजट आत्मनिर्भरता की राह पर चल रहा है जिससे हर भारतीय की प्रगति हो रही है। यह बजट दशक को एक मजबूत आधार देने वाला है।
03:12 PM, 01-Feb-2021
बजट से किसानो को आसानी से राह मिलेगी
- देश की मंडियों को मजबूत करने के लिए प्रावधान किए गए हैं। बजट से किसानो को आसानी से राह मिलेगी।
- कोरोना के चलते कई एक्सपर्ट ये मानकर चल रहे थे कि सरकार आम नागरिकों पर बोझ बढ़ाएगी। लेकिन फिस्कल सस्टेनेबिलिटी के प्रति अपने दायित्वों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बजट का साइज बढ़ाने पर जोर दिया।
- इस बजट में स्पष्ट रूप से महिलाओं के जीवन को आसान बनाने और बेहतर बनाने के लिए घोषणाएं की गई हैं। कई व्यवस्थित बदलाव भी किए गए हैं, जो देश में विकास और रोजगार सृजन में मदद करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
03:08 PM, 01-Feb-2021
बजट वेल्थ और वेलनेस से संबंधित है
- यह बजट उन क्षेत्रों पर केंद्रित है जो वेल्थ और वेलनेस दोनों से संबंधित हैं। बुनियादी ढांचे और एमएसएमई पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।
- नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाकर आम लोगों के जीवन मे इज ऑफ लिविंग को बढ़ाने पर इस बजट में जोर दिया गया है। ये बजट व्यक्तिगत, उद्योग, निवेशकर्ता और साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बहुत सकारात्मक बदलाव लाएगा।
- सरकार ने राजकोषीय स्थिरता के साथ तालमेल बिठाते हुए बजट का आकार बढ़ाने पर जोर दिया और नागरिकों पर दबाव नहीं डाला। हमारी सरकार ने हमेशा बजट को पारदर्शी रखने की कोशिश की है।
03:06 PM, 01-Feb-2021
वित्त मंत्री और उनकी टीम को बधाई
- यह बजट व्यक्तियों, निवेशकों, उद्योग और बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए कई सकारात्मक बदलाव लाएगा। मैं वित्त मंत्री निर्मला जी और उनकी टीम को इस बजट के लिए बधाई देता हूं।
- हमने विकास के नए अवसरों को बढ़ाने, हमारे युवाओं के लिए नई ओपनिंग, मानव संसाधनों के लिए एक नया उच्च स्तर, बुनियादी ढांचे के लिए नए क्षेत्रों को विकसित करने, प्रौद्योगिकी की ओर चलने और इस बजट में नए सुधार लाने के दृष्टिकोण की कोशिश की है।
- वर्ष 2021 का बजट असाधारण परिस्थितियों के बीच पेश किया गया है। इसमें यथार्थ का एहसास भी और विकास का विश्वास भी है।
03:00 PM, 01-Feb-2021
बजट में ‘आत्मनिर्भरता’ का विजन, इसके दिल में गांव और किसान : मोदी
कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के प्रदर्शन के बीच संसद में पेश किए गए आम बजट की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना की। किसानों की बेहतरी का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि इस बजट में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। किसानों को आसानी से और ज्यादा ऋण मिल सकेगा। इसमें मंडियों को और मजबूत करने का प्रावधान किया गया है। इससे पता चलता है कि इस बजट के दिल में गांव और किसान हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें ‘आत्मनिर्भरता’ का विजन है और समाज के सभी वर्गों के लिए इसमें कुछ न कुछ है।कोरोना महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के लिहाज से बजट को सधा हुआ और बेहतरीन करार देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें आम आदमी पर कोई नया बोझ नहीं डाला गया है। उन्होंने इसके लिए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी टीम को बधाई दी और कहा कि यह बजट भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए ठोस कदम रखने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि महामारी के चलते कई विशेषज्ञ यह मान रहे थे कि सरकार आम लोगों पर बोझ डालेगी लेकिन राजकोषीय स्थिरता के प्रति अपने दायित्वों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बजट का आकार बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 का बजट असाधारण परिस्थितियों के बीच पेश किया गया है, इसमें यथार्थ का अहसास और विकास का विश्वास भी है। कोरोना महामारी ने दुनिया में जो प्रभाव पैदा किया उसने पूरी मानव जाति को हिला कर रख दिया। इन परिस्थितियों के बीच यह बजट भारत के आत्मविश्वास को उजागर करने वाला है।
आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए किए गए प्रावधानों की प्रशंसा
उन्होंने बजट में ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के लिए किए गए प्रावधानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस बजट में आत्मनिर्भरता का विजन भी है और हर वर्ग का समावेश भी है। हम इसमें जिन सिद्धांतों को लेकर चले हैं वे हैं, वृद्धि के लिए नई संभावनाओं का विस्तार करना, युवाओं के लिए नए अवसरों का निर्माण करना, मानव संसाधन को एक नया आयाम देना, बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए नए क्षेत्र विकसित करना, आधुनिकता की तरफ आगे बढ़ना, नए सुधार लाना है।
शेयर बाजार से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया
पीएम ने शेयर बाजार में आए भारी उछाल का जिक्र करते हुए कहा कि इस बजट को भरपूर समर्थन मिला है। ऐसे बजट कम ही देखने को मिलते हैं जिसमें शुरू के एक-दो घंटों में ही इतनी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिले। उन्होंने आगे कहा कि इस बजट में एमएसएमई और बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर दिया गया है। यह बजट जैसे स्वास्थ्य क्षेत्र पर केंद्रित है, वह भी अभूतपूर्व है। इसमें दक्षिण, पूर्वोत्तर के राज्यों और लेह-लद्दाख जैसे क्षेत्रों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।