फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Budget 2018: Finance Minister Arun Jaitley Budget Speech

Budget 2018: करदाताओं को नहीं मिली राहत, निवेशकों को झटका, किसानों को दिखाया सपना

Thu, 01 Feb 2018 01:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Feb 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
Union Budget 2018: Finance Minister Arun Jaitley Budget Speech
 वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में आम बजट पेश किया। उन्होंने गांव-किसान, हेल्थ सेक्टर, रेलवे, टैक्स, रोजगार समेत कई अहम मुद्दों पर बड़े ऐलान किये। उन्होंने  राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल के वेतन में बढोतरी का ऐलान भी किया। राष्ट्रपति का वेतन 5 लाख रुपये, उपराष्ट्रपति का वेतन 4 लाख और राज्यपाल का वेतन 3.5 लाख रुपये होगा।
विज्ञापन


LIVE UPDATES-

12.44 PM: 
लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स 10 फीसदी देना होगा। शेयर खरीदने और बेचने पर लगेगा यह टैक्स। शिक्षा और स्वास्थ पर एक फीसदी सेस बढ़ा। सेस 3 फीसदी से बढ़कर 4 फीसदी हुआ। कस्टम ड्यूटी बढ़ेगी। मोबाइल और टीवी महंगे होंगे। 
विज्ञापन


12.35 PM: इनकम टैक्स की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे मिडिल क्लास को कोई फायदा नहीं मिलेगा। आमदनी में से 40 हजार रुपये घटाकर लगेगा टैक्स। यानि जितनी आमदनी है उसमें 40 हजार घटाकर टैक्स लगेगा। 40 हजार रुपये तक स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलेगा। नौकरी पेशा को कोई छूट नहीं मिलेगी। डिपॉजिट पर मिलने वाली छूट 10 हजार से बढ़ाकर 50 हजार हुई। सीनियर सिटीजन को राहत दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12.28 PM: सरकार को 2017-18 में 5.95 लाख करोड़ का घाटा हुआ। अभी जीडीपी का 3.5 फीसदी सरकारी घाटा काले धन के खिलाफ मुहिम का असर दिखा है। टैक्स देने वाले 19.25 लाख बढ़े, डायरेक्ट टैक्स का कलेक्शन 12.6 फीसदी हुआ। इनकम टैक्स कलेक्शन 90 हजार करोड़ बढ़ा। 

12.19 PM: राष्ट्रपति और राज्यपाल का वेतन बढ़ेगा। राष्ट्रपति का वेतन 5 लाख रुपये होगा और राज्यपाल का वेतन 3.5 लाख होगा। उपराष्ट्रपति का वेतन 4 लाख रुपये होगा।  

12.10 PM: जेटली ने कहा कि बिटक्वाइन जैसी करेंसी नहीं चलेगी। आधार से जरूरतमंद लोगों को फायदा मिला है। आधार से लोगों को जरूरी सेवाओं का लाभ मिला। 2 सरकारी बीमा कंपनियां शेयर बाजार में आएंगी। सरकारी कंपनियों के शेयर बेचकर 80 हजार करोड़ जुटाएंगे। नई नीति से सोना लाने और ले जाने में आसानी होगी। 

12.03 PM: रेलवे पर 1 लाख 48 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार, 600 स्टेशन आधुनिक बनेंगे। एयरपोर्ट की संख्या पांच गुना करने की कोशिश है। अभी 124 एयरपोर्ट से फ्लाइट्स उड़ रही है। 3600 नई रेल लाइन बिछाने का लक्ष्य है। मुंबई में लोकल ट्रेन के लिए खास योजना बनायी जायेगी। एस्कलेटर और कैमरे लगाए जाएंगे। 

11.59 AM: धार्मिक पर्यटन शहरों के लिए हेरिटेज सिटी योजना बनेगी।  स्मार्ट सिटी के लिए 99 शहरों को चुना गया। 100 स्मारकों को आदर्श बनाया जायेगा। 

11.55 AM: सरकार ने 70 लाख नई नौकरियों का वादा किया।  नये कर्मचारियों के EPF में 12 फीसदी का योगदान देगी सरकार 

11.42 AM: 1200 करोड़ रुपये हेल्थ वेलनेस सेंटर के लिए दिए जाएंगे। जिसमें 10 करोड़ गरीब परिवार को 5 लाख रुपया सालाना दिया जायेगा। 50 करोड़ लोगों को हेल्थ बीमा मिलेगा। देश की 40 फीसदी आबादी को हेल्थ बीमा मिलेगा। 24 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।  एक परिवार को एक साल में 5 लाख रुपये का इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। टीबी मरीज को हर महीने 500 रुपये की मदद देंगे। 5 लाख स्वास्थ सेंटर खोले जाएंगे। 

11.38 AM: जेटली ने कहा कि 1200 करोड़ रुपये हेल्थ सेक्टर के लिए रखे जाएंगे। इलाज न मिलने की वजह  से किसी की जान नहीं जायेगी। 

11.36 AM: जेटली ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम करेगी। प्री नर्सरी से 12वीं तक हम सबकों शिक्षा देंगे और इसमें एक ही नीति अपनाई जायेगी। साथ ही डिजिटल पढ़ाई को भी बढ़ावा दिया जायेगा। सभी बच्चों को स्कूल पहुंचाना हमारा लक्ष्य होगा। आदिवासियों के लिए एकलव्य स्कूल होगा। वडोदरा में रेलवे यूनिवर्सिटी बनायी जायेगी। 

11.30 AM: जेटली ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए स्कीम लाई गयी। पराली से होने वाले धुंए से निपटने के लिए स्कीम बनायी गयी। 

11.22 AM: जेटली ने कहा कि इस साल 2 करोड़ शौचालय बनाए जाएंगे, पीएम आवास योजना के तहत घर दिये जाएंगे, 2022 तक हर नागरिक को घर देंगे। 51 लाख नए घर बनाए जा रहे हैं। 8 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिये। 4 करोड़ घरों में सौभाग्या योजना के तहत बिजली दी। 

11.20 AM: सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा। समर्थन मूल्य को 1.5 गुना बढ़ाने का ऐलान किया गया।

11.18 AM: जेटली ने कहा कि आलू, टमाटर और प्याज के लिए ऑपरेशन ग्रीन होगा जिसके लिए 500 करोड़ रुपये दिये जाएंगे। 42 मेगा फूड पार्क बनाए जाएंगे। 1290 करोड़ रुपयों से बांस मिशन चलाया जायेगा। बांस को वन क्षेत्र से अलग किया गया है। 

11.15 AM: जेटली ने कहा कि गरीबों को मुफ्त डायलिसस की सुविधा मिल रही, पासपोर्ट 2-3 दिनों में मिल रहा। नया ग्रामीण बाजार ई-नैम बनाने का ऐलान किया। 

11.13 AM: जेटली ने कहा कि किसानों को लागत का डेढ़ गुना मिलेगा। खरीफ का समर्थन मूल्य उत्पादन लागत से डेढ़ गुना होगा। उन्होंने कहा कि 30 करोड़ टन फलों का उत्पादन हुआ। उन्होंने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करेंगे। 

11.09 AM: जेटली ने कहा कि सर्विस सेक्टर में 8 फीसदी की तरक्की मिली है। गरीबों को उज्जवला योजना के तहत लाभ दिया गया। हमारा जोर गांवों के विकास पर है। ईज ऑफ लिविंग पर जोर दिया जा रहा है। हम चाहते हैं कि लोगों के जीवन में सरकारी दखल कम हो। 


11.07 AM: जेटली ने कहा कि बाजार में कैश का प्रचलन कम हो गया है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी। हमारी अर्थव्यवस्था पटरी पर है। 

11.05 AM: लोकसभा में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के फैसले से देश तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना। GST को आसान बनाने की कोशिशें जारी हैं। 

11.03 AM: बीजेपी के सांसद चिंतामणि के निधन पर लोकसभा के सांसदों ने श्रद्धांजलि दी। 

11.02 AM: लोकसभा की कार्यवाही शुरू, थोड़ी देर में पेश होगा बजट 

10.48 AM: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान बजट पेश होने से पहले संसद पहुंचे। 

10.37 AM: कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दे दी है। 24 मिनट बाद जेटली संसद में बजट पेश करेंगे। 

10.22 AM: संसद में बजट से जुड़ी कॉपियों की सुरक्षा जांच की जा रही है। इस साल बजट की 2500 कॉपियां छपी हैं, सभी सांसदों को बजट की कॉपियां दी जाएंगी। 

10.20 AM: पीएम मोदी संसद पहुंचे, कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है।  जल्द ही वित्त मंत्री लोकसभा में बजट पेश करेंगे। 

9.54 AM: आम बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली संसद पहुंच गए हैं। बजट से जुड़े दस्तावेज भी संसद पहुंचाए गए। 
 

9.48 AM: इस साल बजट की 2500 कॉपियां छपी हैं, सभी सांसदों को बजट की कॉपियां दी जाएंगी। 

9.42 AM: संसद में यूनियन बजट से जुड़े दस्तावेज पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में वित्त मंत्री अरुण जेटली लोकसभा में बजट पेश करेंगे। 

8.50 AM: अरुण जेटली वित्त मंत्रालय पहुंचे, वह आज संसद में बजट पेश करेंगे। 

8.45 AM: अरुण जेटली अपने घर से वित्त मंत्रालय के लिए निकले। आज पूरे देश की निगाहें उन पर होंगी। 

8.30 AM:  वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि यह एक अच्छा बजट साबित होगा। यह आम आदमी के लिए बहुत फायदेमंद होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed