{"_id":"5e8d3b248ebc3e6fe83118ff","slug":"union-ayush-minister-shripad-naik-says-india-will-soon-cure-covid-19-patients-with-ayurvedic-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष मंत्री श्रीपद नाइक बोले- भारत जल्द ही आयुर्वेद से कोरोना वायरस के रोगियों का इलाज करेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आयुष मंत्री श्रीपद नाइक बोले- भारत जल्द ही आयुर्वेद से कोरोना वायरस के रोगियों का इलाज करेगा
Wed, 08 Apr 2020 08:24 AM IST
Rohit Ojha
पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 08 Apr 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
श्रीपद नाइक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने विश्वास जताया है कि भारत जल्द ही आयुर्वेदिक पद्धति से कोरोना वायरस के रोगियों का इलाज करेगा। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक प्रामाणिकता नहीं मिलने के कारण भारत की इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति का मौजूदा संकट के दौरान केवल ऐहतियाती उपाय के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
नाइक ने अपने विवादित दावे को फिर से दोहराया कि कोविड-19 से संक्रमित ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स का इलाज आयुर्वेदिक पद्धति से हुआ है। मंत्री ने कहा कि प्रिंस चार्ल्स इस दावे को इसलिए खारिज कर रहे हैं, क्योंकि पश्चिमी देशों में आयुर्वेद स्वीकार्य नहीं है। इससे पहले नाइक ने कहा था कि बंगलूरू के रहने वाले चिकित्सक ने चार्ल्स का इलाज किया है।
विज्ञापन
नाइक ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा कि प्रिंस चार्ल्स इस दावे को इसलिए खारिज कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें इसे स्वीकार करने में कुछ दिक्कतें आ रही होंगी। उनके देश में आयुर्वेद का मान्यता नहीं मिली हुई। उन्होंने कहा कि उनके लिए इसे खारिज करना स्वाभाविक है। मुझे एक सौ एक प्रतिशत विश्वास है कि आयुर्वेद से ही उनका इलाज हुआ है।
विज्ञापन
हालांकि मंत्री ने यह नहीं बताया कि क्या कोई विशिष्ट आयुर्वेदिक दवा है जिससे प्रिंस चार्ल्स कथित रूप से ठीक हुए हैं। नाइक ने कहा कि एक बार आयुर्वेद के कुछ नुस्खों को वैज्ञानिक प्रमाणिकता मिल जाए, उसके बाद देश आयुर्वेद के जरिए कोविड-19 के रोगियों के इलाज के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब ऐलोपैथी जैसी पद्धतियां नाकाम हो गई हैं, हमारे पास आयुर्वेद के जरिए कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए एक नुस्खा है।