{"_id":"6112801a8ebc3e7b993d5545","slug":"union-agriculture-minister-narendra-tomar-slammed-opposition-calling-their-attitude-in-parliament-undemocratic","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोमर बोले: कृषि संबंधित मुद्दों पर हम संसद में चर्चा करने के लिए तैयार, विपक्ष का व्यवहार अलोकतांत्रिक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तोमर बोले: कृषि संबंधित मुद्दों पर हम संसद में चर्चा करने के लिए तैयार, विपक्ष का व्यवहार अलोकतांत्रिक
Tue, 10 Aug 2021 07:04 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 10 Aug 2021 07:04 PM IST
सार
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने मंगलवार को कांग्रेस, आप और टीएमसी जैसे दलों के नेताओं के व्यवहार को अलोकतांत्रिक करार देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानूनों में कुछ भी काला नहीं है।
विज्ञापन
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
नरेंद्र तोमर ने कहा कि संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से तेंद्र सरकार कह रही है कि कृषि से संबंधित किसी भी मुद्दे पर हम विस्तृत चर्चा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आज राज्यसभा में कृषि पर चर्चा की मांग स्वीकार की गई थी। जैसे ही यह शुरू हुई, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अलोकतांत्रिक व्यवहार करने लगे।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस यह तथ्य स्वीकार नहीं कर पा रही है कि किसान सरकार की नई नीतियों के साथ समृद्ध हो रहा है। राज्यसभा में कांग्रेस और टीएमसी का व्यहार लोकतंत्र का अपमान है और यह सिद्ध करता है कि नए कृषि कानूनों में कुछ भी काला नहीं है। इन कानूनों में काला केवल विपक्षी नेताओं के नजरिए से ही दिख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
The attitude of Congress & TMC during the discussion in Rajya Sabha has dealt a major blow to democracy & proves that there is nothing black in the new farm laws. Black can only be seen in the clothes of Opposition leaders: Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar (3/3) pic.twitter.com/Xb2sigyn3I
— ANI (@ANI) August 10, 2021
बता दें कि राज्यसभा में दोपहर के भोजन के बाद कार्यवाही शुरू होने पर कृषि संबंधित समस्याओं पर चर्चा शुरू हुई। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी सदस्य नए कृषि कानूनों को 'काला कानून' बताते हुए नारेबाजी करने लगे और एक सांसद तो महासचिव की मेज पर ही चढ़ गए। इस दौरान आसन की ओर रूल बुक भी फेंकी गई।