फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UNICEF AUF Young people opinion on mobile journalism climate change and impacts found Latest News Update

UNICEF-AUF: मोबाइल जर्नलिज्म पर युवाओं की राय, जलवायु परिवर्तन और प्रभावों के विषय में जानकारी मिली

Sun, 10 Jul 2022 04:59 PM IST
शैलजा श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शैलजा श्रीवास्तव Updated Sun, 10 Jul 2022 04:59 PM IST
सार

कार्यशाला में जलवायु परिवर्तन और मोबाइल जर्नलिज्म पर युवाओं ने अपनी राय साझा की। शारदा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे विवेक बताते हैं कि इस कार्यशाला से उन्हें जलवायु परिवर्तन और उससे होने वाले प्रभावों के विषय में जानकारी मिली। 

विज्ञापन
UNICEF AUF Young people opinion on mobile journalism climate change and impacts found Latest News Update
अमर उजाला फाउंडेशन और UNICEF इंडिया का साझा प्रयास - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जलवायु परिवर्तन आज एक अहम मुद्दा बनकर उभरा है और इसी मुद्दे पर केंद्रित एक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन नोएडा में किया गया। यह कार्यशाला 23 तथा 24 जून को यूनिसेफ इंडिया और अमर उजाला फाउंडेशन की सहभागिता में संपन्न हुई, जिसमें जलवायु परिवर्तन और उसके कारणों के साथ ही स्वास्थ्य और कोविड-19 टीकाकरण संबंधी मुद्दों पर भी बात की गई। 

विज्ञापन


इस दो दिवसीय कार्यशाला में नोएडा के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। साथ ही कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी प्रतिभाग किया। इस कार्यशाला में मोबाइल जर्नलिज्म तथा डिजिटल मीडिया के विषय में भी वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा छात्रों को विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यशाला में जलवायु परिवर्तन और मोबाइल जर्नलिज्म पर युवाओं ने अपनी राय साझा की। शारदा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे विवेक बताते हैं कि इस कार्यशाला से उन्हें जलवायु परिवर्तन और उससे होने वाले प्रभावों के विषय में जानकारी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही यह भी पता चला कि जलवायु संरक्षण के लिए भी बहुत से लोग काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का छात्र होने के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम  डिजिटल मीडिया का सही इस्तेमाल करते हुए उन लोगों की आवाज बनें जो पर्यावरण संरक्षण के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed