फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unfortunate that country's name being used for political purposes: Congress leader Wasnik

Bharat vs India: 'देश के नाम का राजनीतिकरण दुर्भाग्यपूर्ण', भारत- इंडिया विवाद पर बोले कांग्रेस नेता वासनिक

Sun, 10 Sep 2023 06:32 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sun, 10 Sep 2023 06:32 PM IST
सार

Bharat vs India: कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य मुकुल वासनिक ने दावा किया कि कुछ लोग देश के नाम का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन लोगों का मुकाबला कर रही है जो भारत को तोड़ने, समुदायों को विभाजित करने और राजनीति में नफरत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Unfortunate that country's name being used for political purposes: Congress leader Wasnik
मुकुल वासनिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत बनाम इंडिया की बहस के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक ने रविवार को कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग देश के नाम का ''राजनीतिकरण'' करने की कोशिश कर रहे हैं। गुजरात दौरे के दूसरे दिन वासनिक ने यह भी कहा कि पार्टी हर स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रही है और पार्टी के वरिष्ठ नेता और युवा कार्यकर्ता पुनर्निर्माण की इस 'नई शुरुआत' में भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इंडिया और भारत में कोई अंतर नहीं है- एक अंग्रेजी शब्द है और दूसरा हिंदी शब्द है। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज देश के नाम का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। मुझे यकीन है कि देश के लोग अच्छी तरह समझते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है।
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य ने दावा किया कि कुछ लोग देश के नाम का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन लोगों का मुकाबला कर रही है जो भारत को तोड़ने, समुदायों को विभाजित करने और राजनीति में नफरत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वासनिक ने कहा, "हम पूरे देश को आश्वस्त करते हैं कि भारत को नष्ट करने के बड़े पैमाने पर जारी प्रयासों के बावजूद, कांग्रेस राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में अपनी खोई हुई स्थिति को वापस पाने की पूरी कोशिश करेगी।" उन्होंने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के बारे में भी बात की और दावा किया कि देश भर में इतनी लंबी पैदल यात्रा पहले कभी नहीं की गई थी। वासनिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और दावा किया कि वह विपक्ष को दरकिनार कर 'भारतीय लोकतंत्र को नई परिभाषा' देने की कोशिश कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा, "उन्हें इस बात का अहसास भी नहीं है कि लोकतंत्र में विपक्ष भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि सत्तारूढ़ पार्टी।" लोकतंत्र विचारों के आदान-प्रदान में विश्वास करता है। अगर हम विचारों का आदान-प्रदान नहीं करते हैं और उन्हें दबा दिया जाता है, तो क्या भारतीय राजनीति में केवल एक विचार होना चाहिए?... लोकतंत्र इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। 

वासनिक ने अपनी गुजरात यात्रा के बारे में कहा कि उन्होंने राज्य के वरिष्ठ पार्टी नेताओं और समन्वय समिति के सदस्यों से मुलाकात की है और निकट भविष्य में की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की है। 


उन्होंने कहा, ''हम बड़े उत्साह और नई शुरुआत के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं और मुझे खुशी है कि वरिष्ठ नेता और युवा कार्यकर्ता इस प्रयास का समर्थन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed