फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UNESCO report 40 percent world population deprived of education in their mother tongue

UNESCO: 40% आबादी मातृभाषा में पढ़ाई से वंचित, औपनिवेशिक शासन में रहे भारत जैसे देशों को हो रही अधिक मुश्किल

Mon, 03 Mar 2025 04:16 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 04:16 AM IST
सार

यूनेस्को की ग्लोबल एजुकेशन मॉनिटरिंग (जीईएम) रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब भारत बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देने वाली नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) लागू कर रहा है। हालांकि, स्कूलों में तीन-भाषा नीति को लेकर कुछ राज्यों में विरोध हो रहा है।

विज्ञापन
UNESCO report 40 percent world population deprived of education in their mother tongue
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

दुनिया की 40 फीसदी आबादी अपनी मातृभाषा में पढ़ाई से वंचित है। यूनेस्को की ग्लोबल एजुकेशन मॉनिटरिंग (जीईएम) एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। इसे अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर जारी किया गया। रिपोर्ट मातृभाषाओं के संरक्षण और उन्हें बढ़ावा देने के कोशिशों को मान्यता देती है।

विज्ञापन


यह ऐसे समय आई है जब भारत बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देने वाली नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) लागू कर रहा है। हालांकि, स्कूलों में तीन-भाषा नीति को लेकर कुछ राज्यों में विरोध हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, विभिन्न देशों में मातृभाषा में शिक्षा के लिए उपयुक्त नीतियां नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार, करीब 3.1 करोड़ विस्थापित युवा भाषाई समस्या से पढ़ाई में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। कुछ गरीब और मध्यम-आय वाले देशों में 90 फीसदी विद्यार्थी अपनी भाषा में पढ़ाई नहीं कर पाते। इनकी संख्या 25 करोड़ से ज्यादा है। जीईएम अधिकारियों ने इसे देखते हुए देशों को बहुभाषी शिक्षा नीतियां लागू करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


बीते दशक में गिरा शिक्षा का स्तर
जीईएम अधिकारी ने यह भी कहा कि बीते दशक में शिक्षा का स्तर गिरा है। इसकी वजह युवाओं पर तकनीकी का प्रभाव और कोरोना महामारी रही है। इससे पढ़ने और गणित दोनों में सीखने के स्तर में तेजी से गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • रिपोर्ट बताती है कि ऐतिहासिक रूप से, औपनिवेशिक शासन ने कई देशों में स्थानीय भाषाओं के बजाय विदेशी भाषाओं को थोप दिया। दूसरी ओर, समृद्ध देशों में प्रवासियों की संख्या बढ़ रही है। इससे कक्षाओं में भाषाई विविधता बढ़ रही है, पर साथ ही पढ़ाने व परीक्षा लेने में कठिनाइयां भी आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed