फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unemployment inflation rising due to Modi government wrong policies; budget must provide relief says Congress

INC: 'मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई-बेरोजगारी बढ़ रही', कांग्रेस का केंद्र पर हमला

Thu, 23 Jan 2025 07:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 23 Jan 2025 07:00 PM IST
सार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ईएमआई और रोजमर्रा की जरूरतों का बोझ हर घर पर बढ़ता जा रहा है। देश को अब महंगाई से राहत देने वाला बजट चाहिए।

विज्ञापन
Unemployment inflation rising due to Modi government wrong policies; budget must provide relief says Congress
कांग्रेस नेता जयराम रमेश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने गुरुवार को बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार को घेरा। पार्टी नेता जयराम रमेश ने बताया कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई ने निम्न और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए जीवन को को बहुत कठिन कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश को अब ऐसे बजट की जरूरत है जो बढ़ती महंगाई से राहत दे। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में महंगाई ने आम लोगों की जेबें खाली कर दी। 
विज्ञापन


जयराम रमेश ने केंद्र सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "मोडानी सरकार ने पिछले दस सालों में केवल अपने अमीर मित्रों का ध्यान रखा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार बढ़ रही बेरोजगारी और महंगाई ने निम्न और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए जीवन बेहद मुश्किल बना दिया है। दूध, आटा, दाल, पेट्रोल, डीजल और सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं। ईएमआई और रोजमर्रा की जरूरतों का बोझ हर घर पर बढ़ता जा रहा है। देश को अब महंगाई से राहत देने वाला बजट चाहिए। क्या सरकार जनता की तकलीफें सुनकर कोई ठोस कदम उठाएगी?"
विज्ञापन


कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया था कि क्वार्टर 2 जीडीपी वृद्धि संख्या कोई झटका नहीं है, बल्कि अर्थव्यवस्था में एक स्पष्ट मंदी है और महामारी के बाद का उछाल विकास को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त नहीं है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर उनकी आर्थिक नीतियों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वास्तविक विकास तब होगा, जब हर कोई प्रगति करेगा। व्यापार के लिए उचित माहौल होता है, निष्पक्ष कर प्रणाली होती है और श्रमिकों की आय बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र पर किया हमला
राहुल गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मोदी सरकार पर हमला कहते हुए पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "मोदी जी के विकसित भारत की सच्चाई: मेहनत आपकी, मुनाफा किसका? आप सभी के खून पसीने से देश की अर्थव्यवस्था का पहिया घूम रहा है, लेकिन क्या आपको इसमें उचित हिस्सा मिल रहा है? जरा सोचिए। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की अर्थव्यवस्था में हिस्सेदारी 60 साल के सबसे निचले स्तर तक चली गई। इस वजह से लोगों को रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।"

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, "कृषि क्षेत्र में गलत नीतियों ने किसान और खेत मजदूर की स्थिति बदहाल की है। वे मुश्किल से अपना गुजारा कर पा रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में श्रमिकों की वास्तविक आमदनी या तो स्थिर है या कम हुई है। हानिकारक जीएसटी और इनकम टैक्स की मार ने गरीब और मिडिल क्लास का जीना हराम कर रखा है, जबकि कॉर्पोरेट का कर्जा माफ किया जा रहा है। आसमान छूती महंगाई के कारण अब न सिर्फ गरीब बल्कि सैलरीड क्लास भी अपनी जरूरतों के लिए लोन लेने को मजबूर है। वास्तविक विकास वो है जहां सबकी उन्नति हो। बिजनेस के लिए निष्पक्ष माहौल मिले, उचित टैक्स सिस्टम हो और श्रमिकों की आमदनी बढ़े। इससे ही देश समृद्ध और मजबूत बनेगा।"


रविवार को राहुल गांधी ने जनता की वकालत करते हुए व्हाइट टी-शर्ट आंदोलन शुरू करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से इस आंदोलन में जुड़ने की भी अपील की। उन्होंने मोदी सरकार पर गरीबों को पीठ दिखाने का आरोप लगाया। अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस हमेशा केंद्र सरकार पर हमला करती रही है। पार्टी का दावा है कि बढ़ती कीमतें, घटता निजी निवेश और स्थिर वेतन आम लोगों पर भारी पड़ रहा है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed