फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Undignified behaviour in House blow to spirit of democracy: Dhankhar to RS members

Rajya Sabha: लोकतंत्र की भावना को आघात पहुंचा रहा सदन में अशोभनीय व्यवहार, सांसदों पर जमकर बरसे जगदीप धनखड़

Sat, 27 Jul 2024 03:44 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 27 Jul 2024 03:44 PM IST
सार

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उच्च सदन के सांसदों के व्यवहार पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सदन में आप सभी का अशोभनीय व्यवहार लोकतंत्र की भावना को आघात पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि आजकल कोई भी सदस्य किसी को सुनने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
Undignified behaviour in House blow to spirit of democracy: Dhankhar to RS members
लोकतंत्र की भावना को आघात पहुंचा रहा सदन में अशोभनीय व्यवहार- धनखड़ - फोटो : X / @VPIndia

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि राजनीतिक लाभ उठाने के लिए सदन की कार्यवाही के दौरान अशोभनीय व्यवहार लोकतंत्र की भावना को आघात पहुंचाता है। इस दौरान उन्होंने इस बात पर भी दुख जताया कि आजकल सदस्य दूसरों के विचारों को सुनने को बिल्कुल तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नए राज्यसभा सदस्यों को दी सलाह
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नए राज्यसभा सदस्यों से कहा- आप दूसरों के विचारों से असहमत होने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन दूसरे के दृष्टिकोण को नजरअंदाज करना संसदीय परंपरा का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ सदस्य अखबारों में जगह पाने की कोशिश करते हैं और सदन से बाहर निकलने के तुरंत बाद मीडिया में बयान देते हैं और लोगों का ध्यान खींचने के लिए सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


सदस्यों के व्यवहार से दुखी नजर आए सभापति
उन्होंने आगे कहा कि कुछ सदस्य सदन में अपने भाषण से एक मिनट पहले आते हैं और भाषण खत्म होने के तुरंत बाद चले जाते हैं। आपकी उपस्थिति का मतलब यह नहीं है कि आप हिट-एंड-रन रणनीति अपनाएं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि संसद संवैधानिक मूल्यों और स्वतंत्रता का गढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कई बार समस्याएं आई हैं, लेकिन सदन के नेताओं ने बुद्धिमता का प्रयोग करते हुए रास्ता दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति करना स्वस्थ प्रजातंत्र के लिए जरूरी- धनखड़
राज्यसभा के सभापति ने कहा कि हम संसदीय प्रणाली को राजनीतिक दल की भूमिका से आकलन कर के नहीं देख सकते। राजनीति का स्थान है, राजनीति करनी होती है। राजनीति करना स्वस्थ प्रजातंत्र के लिए आवश्यक है। लेकिन राष्ट्र से जुड़े हुए मुद्दों को देखकर, राष्ट्रहित को देखकर, राष्ट्रवाद को समर्पित करते हुए। वहीं अपने संबोधन के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि- एक सदस्य को सस्पेंड किया गया, उन्होंने न्यायपालिका का द्वार खटखटा दिया! संसद के अंदर जो कुछ भी होता है उस पर किसी का हस्तक्षेप नहीं हो सकता सिवाय चेयर के... ना कार्यपालिका का हो सकता है ना किसी और संस्था का हो सकता है। संसद अपनी प्रक्रिया और कार्यवाही के लिए सर्वोच्च है। सदन में, संसद में कोई भी कार्यवाही कार्यपालिका या किसी अन्य प्राधिकारी की समीक्षा से परे है।

आपातकाल के समय को भी धनखड़ ने किया याद
उन्होंने सदस्यों से कहा, लेकिन अब स्थिति चिंताजनक है। अभद्र व्यवहार को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जो लोकतंत्र की भावना पर आघात है। इस दौरान उन्होंने ने अपने भाषण में आपातकाल के दौर का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि- केवल एक दर्दनाक, हृदय विदारक काला दौर रहा है, जब आपातकाल की घोषणा की गई थी। उस समय हमारा संविधान केवल कागज बनकर रह गया था। इसे फाड़ दिया गया था और नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। उन्होंने आगे कहा कि अगर उस दौर को नजरअंदाज करें तो संसद ने अच्छा काम किया। 


'आपातकाल से आहत लालू ने अपनी बच्ची का नाम मीसा रखा'
ओरिएंटेशन कार्यक्रम में जगदीप धनखड़ ने कहा, मीसा (आंतरिक सुरक्षा अधिनियम) एक क्रूर शब्द बन गया। देश के वरिष्ठ राजनेताओं में से एक लालू प्रसाद यादव आपातकाल के अत्याचारों से इतने आहत और द्रवित हुए कि उन्होंने अपनी बच्ची का नाम मीसा रख दिया। बता दें कि मीसा भारती राज्यसभा की सदस्य थीं और वर्तमान में लोकसभा सांसद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed