फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Under which rules CBI issued Lookout circular against Vijay Mallya

सीबीआई बताए किन नियमों के तहत विजय माल्या के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर किया जारी

Mon, 18 Jan 2021 05:14 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 18 Jan 2021 05:14 AM IST
विज्ञापन
Under which rules CBI issued Lookout circular against Vijay Mallya
केंद्रीय सूचना आयोग - फोटो : CIC Official website

केंद्रीय सूचना आयोग ने सीबीआई को निर्देश देकर उन नियमों के बारे में बताने को कहा है जिनके तहत शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी हुए। सीबीआई ने करीब 9000 हजार करोड़ के बैंक घोटाले में आरोपी माल्या की दिखते ही गिरफ्तारी के आदेश को बदलते हुए नवंबर 2015 में देश के हवाई अड्डों को एक लुक आउट सर्कुलर जारी किया था।

विज्ञापन


केंद्रीय सूचना आयोग ने सूचना अधिकार याचिका पर दिया निर्देश
इसमें माल्या के हवाई अड्डे पर पहुंचते ही इसकी जानकारी सीबीआई को देने को कहा गया था। आरटीआई कार्यकर्ता विहार दुर्वे ने सीबीआई से आवेदन देकर पूछा था कि आखिर माल्या की गिरफ्तारी के आदेश को क्यों बदला गया, जिसे बताने से सीबीआई ने इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


सीबीआई ने उससे पहले अक्तूबर 2015 में माल्या को दिखते ही हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने का निर्देश जारी किया था। सीआईसी ने दुर्वे की अपील पर सीबीआई को अब पूरी जानकारी देने का निर्देश दिया है। विजय माल्या मार्च 2016 में भारत से भागकर ब्रिटेन चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed