{"_id":"5c24a236bdec22570a4200c9","slug":"under-mgnrega-10-crore-families-got-employment-in-three-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल में मनरेगा के तहत 19 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला रोजगार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तीन साल में मनरेगा के तहत 19 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला रोजगार
Thu, 27 Dec 2018 03:28 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 27 Dec 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि वर्ष 2015-16 से लेकर 21 दिसंबर 2018 तक महात्मा गांधी रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) के तहत 19 करोड़ से अधिक परिवारों को रोजगार मिला।
विज्ञापन
लोकसभा में भाजपा सांसद डॉ. मनोज राजोरिया के एक सवाल के लिखित जवाब में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने सदन को बताया कि मनरेगा के तहत वर्ष 2015-16 में चार करोड़ 81 लाख 32 हजार परिवारों को रोजगार मिला जबकि 2016-17 में पांच करोड़ 12 लाख 22 हजार परिवारों को रोजगार मिला।
विज्ञापन
मंत्री ने बताया कि वर्ष 2017-18 में पांच करोड़ 11 लाख 71 हजार परिवारों जबकि मौजूदा वर्ष 2018-19 में 21 दिसंबर तक चार करोड़ 40 लाख 41 हजार परिवारों को रोजगार मिला है।
विज्ञापन
रामकृपाल ने सदन को मनरेगा के तहत पिछले तीन वर्षों में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा खर्च की गई धनराशि की भी जानकारी दी।