फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Under-fire IOA approaches Tendulkar, Rahman for Indian Olympic contingent's goodwill ambassador

अब सचिन और रहमान भी बन सकते हैं रियो ओलंपिक के गुडविल एंबेसडर

Fri, 29 Apr 2016 01:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Apr 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
Under-fire IOA approaches Tendulkar, Rahman for Indian Olympic contingent's goodwill ambassador
- फोटो : PTI

रियो ओलंपिक 2016 में सलमान खान को गुडविल एंबेसडर बनाने पर चल रहे विवाद के मद्देनजर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और संगीतकार ए.आर रहमान से अपील की है कि एंबेसडर बनें।

विज्ञापन


आईओए के उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह के मुताबिक 'हम सचिन तेंदुलकर और ए.आर. रहमान से गुडविल एबेंसडर बनने के संबंध में बातचीत कर रहे हैं लेकिन उनकी ओर से कोई उत्तर नहीं मिला है।' उन्होंने यह भी कहा कि हम और भी लोगों से संपर्क में है और सलमान खान भी गुडविल एबेंसडर रहेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सलमान के गुडविल एबेंसडर बनने के बाद काफी विवाद हुआ था। इस मुद्दे पर ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने कहा था कि किसी खिलाड़ी को ही गुडविल एबेंसडर बनाए जाना तर्कसंगत लगता है, किसी बाहरी को नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूर्व धावक मिल्खा सिंह ने कहा था कि सलमान को एबेंसडर बनाए जाना बिल्कुल गलत है। वहीं इस मामले पर पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर कहा था कि 'अगर भारत में खिलाड़ियों की तंगी नहीं है, तो मुझे ज्यादा खुशी तब होती जब एबेंसडर किसी खिलाड़ी को बनाया जाता।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed