मुंबई: बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में बन रहे फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा, 14 लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया, जिससे कुछ मजदूर घायल हो गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर है। दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार की सुबह 4.40 बजे हुआ। हादसे में कुल 14 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए डीसीपी (जोन 8) मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि बीकेसी मुख्य सड़क और सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड को जोड़ने वाले निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा लगभग साढ़ चार बजे ढह गया। इसमें 14 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी भी नहीं मिली है।
इससे पहले दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया था कि हादसे में नौ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#WATCH | Nine people sustained minor injuries & were taken to a nearby hospital after a portion of an under-construction flyover collapsed in Mumbai's Bandra Kurla Complex at around 4:40 am today, as per a fire brigade official present at the spot
विज्ञापन विज्ञापन
(Latest visuals from the spot) pic.twitter.com/Ddrzw0uzT5 — ANI (@ANI) September 17, 2021