फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune Building Collapse: Under Construction Building Slab Collapsed in Pune, 5 Labour Killed in Accident News in Hindi

Pune News: पुणे में निर्माणाधीन इमारत का स्टील का ढांचा ढहा, पांच मजदूरों की मौत, तीन हिरासत में

Fri, 04 Feb 2022 04:55 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, पुणे
एएनआई, पुणे Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 04 Feb 2022 04:55 PM IST
सार

हादसा उस वक्त हुआ जब लोहे के स्लैब को डालने का काम चल रहा था। इसके लिए 16 एमएम के लोहे के वजनदार सरिए से जाली बनाई गई थी। जाली के सहारे खड़े होकर मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

विज्ञापन
Pune Building Collapse: Under Construction Building Slab Collapsed in Pune, 5 Labour Killed in Accident News in Hindi
पुणे में ढही निर्माणाधीन इमारत - फोटो : ani

विस्तार

महाराष्ट्र में पुणे के यरवदा शास्त्री नगर इलाके में बीती रात एक निर्माणाधीन इमारत का स्टील का ढांचा  ढह गया। इसकी चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने कांट्रेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच के लिए कमेटी भी बनाई गई है। 

विज्ञापन


पुणे फायर ब्रिगेड ने बताया कि घटना इमारत के बेसमेंट में हुई। पुलिस उपायुक्त (जोन-5) रोहीदास पवार ने बताया कि कम से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घटना उस वक्त हुई जब मजदूर वहां काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा है कि सरकार हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देगी। पवार ने कहा कि मैंने प्रशासन को इस घटना की जांच करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र: जांच के लिए समिति गठित, बिल्डर समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज
हादसे की जांच के लिए जांच समिति गठित की गई है। पुणे महानगरपालिका आयुक्त विक्रम कुमार ने समिति से तीन दिन में प्राथमिक रिपोर्ट और 10 दिन में जांच की पूरी रिपोर्ट मांगी है। समिति में पुणे जिले के जिलाधिकारी राजेश देशमुख, पुलिस उपायुक्त रोहिदस पवार, नगर रचना विभाग के अभिजीत केतकर, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी अतुल चव्हाण, फायर ब्रिगेड के अधिकारी सुनील गिलबिले, कामगार कल्याण विभाग के उपायुक्त अभय गीते समेत 10 अन्य अधिकारी शामिल हैं।

वहीं, यरवदा पुलिस ने अहलुवालिया कांट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड के संचालक मोहन अचलकर, सएमसीपीएल लेबर कंपनी के शरीफ, सीएनडब्ल्यू कंपनी के सेफ्टी सुपरवाईजर सतीश के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया है। पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल ने कहा, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मजदूरों के शरीर में घुस गए सरिये
ट्रैफिक पुलिस कमिश्नर राहुल श्रीरामे के मुताबिक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में देर रात काम चल रहा था। तभी पार्किंग में अचानक लोहे की भारी भरकम जालियां मजदूरों पर गिर गईं। ये जालियां 16 एमएम की थीं और काफी वजनदार थीं। मजदूर काम में लगे हुए थे कि अचानक विशालकाय जाली मजदूरों पर जा गिरी। दबे मजदूरों के शरीर में लोहे के सरिये घुस गए।

पुणे के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने बताया कि मामले में एक कांट्रेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। गुरुवार देर रात एक निर्माण स्थल पर स्टील का ढांचा ढहने से यह घटना हुई। उधर पुणे नगर निगम आयुक्त ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति बनाई जाएगी, जो यह ढांचा ढहने की जांच करेगी। प्रथम दृष्टया यह लगता है कि यह ढांचा जिस नींव पर टिका था, वह ढह गई, इसलिए यह नीचे आ गिरा। 

पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत में दुर्घटना में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। 

नीतीश कुमार ने किया मुआवजे का एलान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस हादसे में कटिहार के पांच मजदूरों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है।

Bihar CM Nitish Kumar expresses condolences on the demise of 5 labourers, hailing from Katihar, in the Pune under-construction building collapse incident. He has announced ex-gratia Rs 2 lakh each to the next of the kin of the deceased & compensation of Rs 50,000 to the injured.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed