फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unconscious car rider killed father in front of daughter

राजस्थान: बेखौफ कार सवारों ने बेटी के सामने पिता को मार डाला

Thu, 28 Jun 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jun 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
Unconscious car rider killed father in front of daughter

राजस्थान के उदयपुर से बेटी के सामने ही पिता को मारने की सनसनीखेज घटना सामने आर्इ है। अज्ञात आरोपियों ने हत्या के बाद शव को फेंककर महिला से पर्स और मोबाइल छीनकर फरार हो गए । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है लेकिन हत्या के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग में ओएस के पद पर कार्यरत यशवंत शर्मा अपनी बेटी को अहमदाबाद के किसी अस्पताल से दिखाकर गुरुवार तड़के उदयपुर लौटे थे। उदियापोल बस स्टैंड से घर जाने के लिए खड़े थे जहां एक कार से घर जाने के लिए बैठ गए। कार में पहले से ही चार लोग सवार थे, तभी रास्ते में यशवंत शर्मा को गलत रास्ते पर कार ले जाने का आभास हुआ तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर कार सवार लोग एक सुनसान जगह पर कार ले गए है।

विज्ञापन


विरोध करने पर यशवंत शर्मा को चाकू मार दिया, जहां ज्यादा खून बहने की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अज्ञात आरोपित हत्या के बाद शव को फेंककर महिला से पर्स और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मृतक यशवंत शर्मा की बेटी का ससुराल जबलपुर में है। वहां उसका एक्सीडेंट हो गया था। वह उदयपुर आई थी, जिसे दिखाने वे अहमदाबाद गए थे। वहां से लौटने के दौरान ही यह घटना हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed