{"_id":"5897a8fa4f1c1bc64fe82e0e","slug":"un-seeks-india-s-nominee-for-anti-terror-panel","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी पैनल के लिए भारत से नाम मांगे ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी पैनल के लिए भारत से नाम मांगे
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Feb 2017 06:46 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र ने अपने आतंकवाद विरोधी वैश्विक पैनल के लिए भारत से अपने उम्मीदवारों के नाम भेजने को कहा है। यह टीम संयुक्त राष्ट्र समिति की सहायता करती है, जो आतंकी संगठनों और उनके नेताओं पर प्रतिबंध का फैसला करती है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को कहा कि वैश्विक संस्था के आग्रह पर गृह और वित्त मंत्रालय दोनों से उपयुक्त व्यक्तियों के नामों सिफारिश करने को कहा गया है, जो इस अहम टीम का हिस्सा हो सकते हैं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि पैनल में देश के प्रतिनिधियों की मौजूदगी से पिछले साल पठानकोट आतंकी हमले का मास्टरमाइंड जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद और पाक समर्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद (जेईएम) के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर को लाने में सरकार के प्रयास को मदद मिलेगी।
विज्ञापन
भारत मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और आतंकी संगठनों के आकाओं को यूएस प्रतिबंधित सूची में लाने का प्रयास कर रही है, जिसका चीन लगातार विरोध कर रहा है।