{"_id":"599faec44f1c1ba82e8b46ee","slug":"un-envoy-says-solve-doklam-standoff-issue-by-a-peaceful-dialogue","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के खिलाफ भड़का चीन तो UN ने दी सलाह, कहा- शांति से सुलझाएं विवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत के खिलाफ भड़का चीन तो UN ने दी सलाह, कहा- शांति से सुलझाएं विवाद
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और चीन के बीच चल रहे डोकलाम विवाद को संयुक्त राष्ट्र ने शांति से सुलझाने की बात कही है। संयुक्त राष्ट्र ने दोनों को कहा है कि इस विवाद को शांति से वार्ता के जरिए हल किया जाना चाहिए। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र से स्पेशल दूत जॉर्ज शेडिक ने कहा कि युद्ध से कहीं ज्यादा बेहतर विकल्प सहयोग है। हमें लगता है कि दोनों ही देशों को आमने सामने बैठकर इस मुद्दे को हल कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं इससे पहले अमेरिका और जापान भी चीन को शांति से डोकलाम विवाद हल करने की सलाह दे चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर डोकलाम विवाद को लेकर मुंह की खा चुका चीन सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला।
विज्ञापन
दरअसल, लद्दाख में भारत के रोड निर्माण से चीन तिलमिला उठा है। गुरुवार को चीन ने भारत के रोड निर्माण की आलोचना की। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि ऐसा लग रहा है भारत अपने मुंह पर खुद ही थप्पड़ मार रहा है। गौरतलब है कि भारत मर्सिमिक ला से हॉट स्प्रिंग तक सड़क बना रहा है। गृह मंत्रालय ने सड़क निर्माण के लिए कथित तौर पर मंजूरी दे रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें: डोकलाम तनाव के बीच चीन सेना ने भारी मात्रा में जंगी हथियारों के साथ किया युद्घ अभ्यास
चीन ने यह कदम ब्रिक्स समिट से पहले उठाया है। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी समेत पांच देशों के शिर्ष नेता भाग लेंगे। ब्रिक्स समिट इस साल सितंबर में चीन में होगा। चीन ने भारत को धमकी देते हुए कहा कि लद्दाख में रोड निर्माण डोकलाम विवाद को और बढ़ा सकता है।
भारत पैंगॉन्ग लेक के नजदीक रोड निर्माण करने वाला है,कुछ दिनों पहले इस लेक के पास भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुआ था। जिसके बाद दोनों ओर से पत्थरबाजी की गई थी, जिसमें कुछ सैनिक भी घायल हुए थे।
चीनी प्रवक्ता ने कहा कि भारत जिस क्षेत्र में रोड निर्माण कर रहा है, उससे शांति और स्थिरता पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत का यह कदम वर्तमान स्थिति को और बिगाड़ देगा। चुनयिंग ने कहा कि भारत ने चीन के रोड निर्माण को शांति और स्थिरता का हवाला देकर रोक दिया, जबकि वह खुद सीमा पर रोड निर्माण कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि भारत बोलता कुछ और है और करता कुछ और।