फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ulka pind falls in Pratapgarh village

प्रतापगढ़ में गिरा रहस्यमयी पिंड, खेत में बन गया तीन फीट का गड्ढा

Fri, 22 Jul 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, प्रतापगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Fri, 22 Jul 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
Ulka pind falls in Pratapgarh village
उल्‍का प‌िंड

प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र के सांड कटिन्दरा गांव में गुरुवार की शाम आसमान से दो किलो का रहस्यमयी पत्थर गिरने से हड़कंप मच गया। खेत में बहुत तेज आवाज के साथ पत्थर गिरने के कारण तीन फीट का गड्ढा बन गया। कौतूहल के बीच ग्रामीणों ने खोदाई की तो काले रंग का पत्थर मिला। जिसे लोग उल्का पिंड होने का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन


एसडीएम के आदेश पर पहुंचे नायब तहसीलदार व फतनपुर पुलिस ने पत्थर को कब्जे में ले लिया। सांड कटिन्दरा गांव में गुरुवार की शाम आसमान से तेज आवाज के साथ एक गोल आकृति की रहस्यमयी वस्तु आती दिखी। लोग आसमान की ओर देखने लगे। तभी वह तीव्र आवाज के साथ गांव के खुर्शीद आलम के खेत में गिरा।
विज्ञापन


जमीन से टकराने के दौरान उसकी आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों में भी सनसनी फैल गई। आसपास खेत में काम कर रहे लोग अनहोनी की आशंका में भागने लगे। कुछ देर बाद साहस कर ग्रामीण उस स्थान पर एकत्र हुए। जहां तेज आवाज के साथ रहस्यमयी पत्थर गिरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने देखा तो खेत में तीन फीट का गड्ढा बन गया था। करीब एक फीट से अधिक की चौड़ाई भी थी। लोगों ने हिम्मत कर गिरे पत्थर को खोजना शुरू कर दिया। थोड़ी सी खोदाई करने के बाद लोगों के हाथ एक काले रंग का पत्थर लगा।


आसमान से रहस्यमयी पत्थर गिरने की खबर मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग जमा हो गए। मामले की जानकारी पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग को भी दी गई। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार व फतनपुर पुलिस की मौजूदगी में लोग पत्थर को उल्का पिंड बताने लगे। पुलिस और राजस्व विभाग उसे उल्का पिंड मान बैठे। जिसे पुलिस कब्जे में लेकर थाने चली आई। इसे लेकर पूरे फतनपुर इलाके में खासी चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed