फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ULFAI claims to plant 24 bombs across Assam: police searching every place news in hindi

Assam: असम में हड़कंप, उल्फा-आई ने किया 24 स्थानों पर बम लगाने का दावा; पुलिस दे रही जगह-जगह दबिश

Thu, 15 Aug 2024 03:08 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 15 Aug 2024 03:08 PM IST
सार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उल्फा-आई द्वारा बताए गए सभी स्थानों पर बम निरोधक दस्ते भेजे गए हैं, लेकिन कहीं से बम या विस्फोटक मिलने की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन
ULFAI claims to plant 24 bombs across Assam: police searching every place news in hindi
असम पुलिस - फोटो : PTI

विस्तार

असम में उस समय हड़कंप मच गया जब कई जगह पर बम लगाने की बात सामने आई। दरअसल, प्रतिबंधित उल्फा-आई ने गुरुवार को राज्य में 24 स्थानों पर बम लगाने का दावा किया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने विस्फोटकों की तलाश के लिए टीमें भेजीं। 

विज्ञापन


बम या विस्फोटक मिलने की कोई खबर नहीं
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उल्फा-आई द्वारा बताए गए सभी स्थानों पर बम निरोधक दस्ते भेजे गए हैं, लेकिन कहीं से बम या विस्फोटक मिलने की कोई खबर नहीं है। वहीं, यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा-इंडिपेंडेंट) की ओर से मीडिया घरानों को एक ईमेल भेजा गया। इसमें आतंकी संगठन ने कहा कि बम तकनीकी विफलता के कारण नहीं फटे। 
विज्ञापन


इसने 19 विस्फोटों की सही जगह की पहचान करने वाली एक सूची दी। साथ ही कहा कि पांच और विस्फोटकों के स्थानों का पता नहीं लगाया जा सका है। अधिकारी ने बमों को निष्क्रिय करने में जनता का सहयोग मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोजी कुत्तों को हर स्थान पर भेजा गया
असम पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिलों के सभी पुलिस अधीक्षकों, खासकर उल्फा के शांति-वार्ता विरोधी धड़े द्वारा सूची में शामिल पुलिस अधीक्षकों को सतर्क कर दिया गया है और उनसे इलाकों की गहन तलाशी लेने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ते, मेटल डिटेक्टर और खोजी कुत्तों को हर स्थान पर भेजा गया है। अभी तक हमें बम बरामद होने के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।

24 स्थानों में से आठ स्थान गुवाहाटी में
हालांकि नगांव, लखीमपुर और शिवसागर के कुछ स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि उन्होंने घटनास्थल से कुछ बम जैसी सामग्री बरामद की है। 24 स्थानों में से आठ स्थान गुवाहाटी में हैं। इनमें दिसपुर में स्थित असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और अन्य मंत्रियों के आधिकारिक आवासों के पास एक खुला मैदान भी शामिल है। एक अन्य स्थान गुवाहाटी के नरेंगी में सेना छावनी की ओर जाने वाली सतगांव सड़क है। इनके अलावा, राजधानी के आश्रम रोड, पानबाजार, जोरबाट, भेटापाड़ा, मालीगांव और राजगढ़ में भी बम धमाकों के स्थान बताए गए हैं।


शिवसागर, डिब्रूगढ़, लखीमपुर, नगांव, नलबाड़ी, तामुलपुर, तिनसुकिया और गोलाघाट जिलों में भी कुछ स्थानों के नाम बताए गए हैं, जहां उल्फा-आई ने बम लगाने का दावा किया है। पुलिस ने मेल में उल्लिखित स्थानों के आसपास के सभी रास्तों को बंद कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सभी स्थानों पर पहुंच गए हैं और तलाशी अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed