{"_id":"5b5a26774f1c1bab7d8b4e0c","slug":"ulfa-s-hideouts-destroyed-in-assam-huge-amount-of-ammunition-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में उल्फा के ठिकाने नष्ट, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
असम में उल्फा के ठिकाने नष्ट, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना ने बृहस्पतिवार को असम के तिनसुकिया जिले के लखीपथार इलाके में उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम यानी उल्फा के स्वाधीन गुट के एक ठिकाने पर छापा मार कर उसे नष्ट कर दिया। उस ठिकाने से भारी तादाद में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए। रक्षा विभाग के सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सेना की राजपूताना राइफल्स के जवानों ने बीती रात लखीपथार के जंगल में छापेमारी अभियान चलाया था। घने जंगल में चौबीस घंटे तक चले इस अभियान के दौरान उल्फा के एक बड़े ठिकाने को नष्ट करने में कामयाबी मिली।
विज्ञापन