फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   militants attack in Tinsukia of Assam, five people die

असम के तिनसुकिया में उग्रवादियों ने किया हमला, पांच लोगों की मौत

Thu, 01 Nov 2018 10:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Updated Thu, 01 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
militants attack in Tinsukia of Assam, five people die

असम के तिनसुकिया इलाके में उग्रवादी हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार हमले में पांच लोगों की मृत्यु हो गई है। इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की भी आशंका है। जानकारी के मुताबिक उग्रवादियों ने कुछ लोगों को अगवा कर उन पर गोलियां बरसाईं, जिसमें पांच लोगों की मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन


राज्य के तिनसुकिया जिले में ढोल-सादिया के पास स्थित गांव बिश्नोईमुख में हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। घटना शाम करीब सात बजे के आस-पास हुई। आशंका जताई जा रही है कि हमले के पीछे उल्फा (यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम) का हाथ है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक हमलावरों का हथियारों से लैस दस्ता ढोला-सादिया के पास पहुंचा। हमलावरों ने रात 7 बजे के करीब पांच-छह लोगों को घर से निकाला और उनपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद उग्रवादी फरार हो गए। पुलिस आशंका जता रही है कि हमले के पीछे उल्फा उग्रवादियों का हाथ है। 

असम के सीएम ने कहा अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

घटना की निंदा करते हुए असम के मुख्यमंत्री सर्बानंग सोनोवाल ने इसे निर्दोष लोगों की हत्या कहा। उन्होंने कहा कि इस कायरतापूर्ण हिंसक हमले में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के मंत्री केशव महंत व तपन गोगोई को डीजीपी कुलधर सैकिया के साथ घटना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। 


ममता का एलान, घटना के विरोध में शुक्रवार को निकालेंगे रैली

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमले के बाद ट्वीट कर सवाल उठाए। बनर्जी ने लिखा कि असम में हुई घटना भयानक है। उन्होंने ट्वीट में मृतकों के नाम भी लिखे। ममता के ट्वीट के मुताबिक हमले में श्यामलाल बिस्वास, अनंत बिस्वास, अभिनाश बिस्वास, सुबोध दास व धनंजय नामशूद्र बताया है। बनर्जी ने सवाल उठाया कि क्या यह घटना एनआरसी से जुड़ी घटनाओं का परिणाम है। 

बनर्जी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि असम में हुई घटना के विरोध में शुक्रवार को ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सिलिगुड़ी व कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में रैलियां निकाली जाएंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed