Dmytro Kuleba: जयशंकर से मिले यूक्रेनी विदेश मंत्री, हैदराबाद हाउस में हुई दोनों के बीच बैठक
गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचने के बाद दिमित्रो कुलेबा सबसे पहले राजघाट गए और वहां उन्होंने बापू को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए कुलेबा ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए शांति फॉर्मूला विकसित करना है।
विस्तार
विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "हैदराबाद हाउस में यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा का स्वागत है। आज हमारे बीच चर्चाएं होंगी।"
Welcome FM @DmytroKuleba of Ukraine to Hyderabad House.
— Dr. S. Jaishankar (Modi Ka Parivar) (@DrSJaishankar) March 29, 2024
Look forward to our discussions today. pic.twitter.com/C67wg5RiTa
डिमित्रो कुलेबा के साथ बैठक में जयशंकर ने कहा, "हाल के महीनों में हमने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुझे यह देखकर खुशी हुई कि हमारे बीच चुछ विचार मिले और हमने अपने रिश्तों को थोड़ा गहरा किया। आज इस चर्चा के बाद हम अंतरसरकारी आयोग की चर्चा का इंतजार कर रहे हैं। आपकी यात्रा से हमें आपके क्षेत्र में की स्थिति के बारे में जानने का मौका मिला। हमारी टीम ने इसपर चर्चा के लिए एजेंडा तैयार किया है।"
#WATCH | Delhi: At the meeting with Ukraine Foreign Minister Dmytro Kuleba, External Affairs Minister Dr S Jaishankar in his opening remark says, "...In recent months, we have had interactions at various levels, I am glad to see some of our bilateral mechanisms have also met and… pic.twitter.com/7siXXviLgq
— ANI (@ANI) March 29, 2024
यूक्रेनी विदेश मंत्री कुलेबा ने कहा, "भारत और यूक्रेन पारंपरिक मित्र रहे हैं। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि हम इससे भी बढ़कर कुछ कर सकते हैं और हमें करना चाहिए। न केवल अपने राष्ट्र के हितों के लिए बल्कि वैश्विक विकास के लिए भी करना चाहिए। हम नए क्षेत्रों को लेकर चर्चा के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की कई बार आपस में फोन पर बात कर चुके हैं।"
#WATCH | Delhi: Ukraine Foreign Minister Dmytro Kuleba in his opening remark says, "...India and Ukraine have been traditional friends, but I think there is much more that we can do and should do, not only in the interest of our nations but also in the interest of global… pic.twitter.com/5O5YItuQoY
— ANI (@ANI) March 29, 2024
बता दें कि गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचने के बाद दिमित्रो कुलेबा सबसे पहले राजघाट गए और वहां उन्होंने बापू को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए कुलेबा ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए शांति फॉर्मूला विकसित करना, भारत व यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की के बीच बातचीत को आगे बढ़ाना है।