फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ukraine Crisis: Rahul Gandhi said that there was a delay in the return of Indians but now it is the priority of the government

यूक्रेन संकट: राहुल गांधी बोले- भारतीयों की वापसी में देरी हुई, लेकिन अब यह सरकार की प्राथमिकता

Thu, 03 Mar 2022 08:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 03 Mar 2022 08:20 PM IST
सार

बैठक में राहुल ने कहा कि सरकार ने भारतीयों को निकालने के लिए देरी से कदम उठाया और एडवाइजरी भ्रमित करने वाली थी।

विज्ञापन
Ukraine Crisis: Rahul Gandhi said that there was a delay in the return of Indians but now it is the priority of the government
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यूक्रेन से भारतीयों को लाने की प्रक्रिया भले ही देरी से शुरू हुई हो, लेकिन अब यह सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। रूस-यूक्रेन जंग के बीच फंसे हजारों भारतीयों के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को विदेश मंत्रालय (एमईए ) की सलाहकार समिति की बैठक हुई।

विज्ञापन


इस बैठक में राहुल ने कहा, सरकार ने भारतीयों को निकालने के लिए देरी से कदम उठाया और एडवाइजरी भ्रमित करने वाली थी। वहीं, विदेश मंत्रालय ने यह साफ किया कि छात्रों के मन में शिक्षा की स्थिति को लेकर संदेह बना हुआ है और यूक्रेन सरकार स्थिति पर आश्वासन दे रही है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यूक्रेन के घटनाक्रम पर विदेश मंत्रालय सलाहकार समिति की बैठक हाल ही में पूरी की। मुद्दे के रणनीतिक और मानवीय पहलुओं पर अच्छी चर्चा हुई। यूक्रेन से सभी भारतीयों को वापस लाने के प्रयास में सहयोग का मजबूत और सर्वसम्मत संदेश दिया गया। ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत युद्धग्रस्त देश में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




संसदीय समिति की बैठक में कांग्रेस ने क्या कहा
संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में कांग्रेस सांसदों ने कहा कि हम सब के लिए देशहित सर्वोपरि है। हमारे सुझाव सकारात्मक दृष्टिकोण से दिए जा रहे हैं। बैठक में राहुल गांधी, आनंद शर्मा और शशि थरूर ने कहा कि यूक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर सरकार ने समय से प्रभावी कदम नहीं उठाए। हमें अपने लोगों को यूक्रेन से निकालने के लिए शायद और जल्दी कार्रवाई करनी चाहिए थी। सरकार की ओर से शुरू में जारी एडवाइजरी भी स्पष्ट न होकर भ्रमित कर रही थीं। जिससे ज्यादातर छात्र वहां रुके रहे।

बैठक में कहा गया कि भारत सरकार को देश की गुडविल का इस्तेमाल कर दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करनी चाहिए थी। राहुल गांधी ने कहा कि फिलहाल हमें प्राथमिकता पर यूक्रेन से अपने छात्रों को सुरक्षित निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि युद्ध की स्थिति हमेशा चुनौतीपूर्ण होती है। हालांकि उन्होंने रेस्क्यू अभियान में शामिल अधिकारियों और मिशन की तारीफ भी की। कांग्रेसी सांसदों ने ये भी कहा कि ऐसी युद्ध की स्थिति में हम पक्षपातपूर्ण दृष्टिकोण नहीं अपना सकते हैं । भारत के लिए ये आवश्यक है कि हम निष्पक्ष बने रहें ताकि हमारे लोग सुरक्षित निकल पाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed