फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UK records terrible toll of 150,000 COVID-19 deaths since beginning of Pandemic news and updates

ब्रिटेन: कोरोनावायरस से अब तक 1.50 लाख लोगों की मौत, पीएम बोले- जिम्मेदारी तय करने के लिए होगी सार्वजनिक जांच

Sun, 09 Jan 2022 08:26 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 09 Jan 2022 08:26 PM IST
सार

ब्रिटेन में एक दिन पहले ही ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से 1.46 लाख नए केस दर्ज किए गए, जबकि 313 लोगों की मौत के मामले भी सामने आए। 

विज्ञापन
UK records terrible toll of 150,000 COVID-19 deaths since beginning of Pandemic news and updates
कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के डर के बीच ब्रिटेन में वैक्सीन लगवाने के लिए कतारें लगने लगीं हैं। - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रिटेन में कोरोनावायरस महामारी के शुरू होने के बाद से अब तक 1.50 लाख लोगों की जान जा चुकी है। देश के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि महामारी ने देश पर खतरनाक असर किया है। उन्होंने देशवासियों से जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील की और मदद के लिए देश की स्वास्थ्य सेवाओं का शुक्रिया जताया। 
विज्ञापन


ब्रिटेन में एक दिन पहले ही ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से 1.46 लाख नए केस दर्ज किए गए, जबकि 313 लोगों की मौत के मामले भी सामने आए। कोरोना की इसी रफ्तार की वजह से महामारी शुरू होने के लगभग दो साल बाद ब्रिटेन में डेढ़ लाख मौतें रिकॉर्ड हो गई हैं। 
विज्ञापन


पीएम जॉनसन ने कहा, ' अपने परिवार, दोस्तों और समुदायों में से किसी को भी गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति मेरी संवेदनाएं। हमारी सरकार एक स्वतंत्र जांच बिठा चुकी है, ताकि हम पहले की गई गलतियो से बचें और पहले हुई मौतों की जिम्मेदारी तय कर सकें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की बात की जाए तो ब्रिटेन अब भी तीसरे नंबर पर है। कोरोना केस और मौतों के मामले में पहले नंबर पर अमेरिका है। यहां अब तक कोरोना के करीब 6 करोड़ केस और 8.37 लाख मौतें दर्ज हुई हैं, वहीं दूसरा नंबर भारत का है, जहां कोरोना के 3.55 करोड़ केस और 4.83 लाख मौतें दर्ज हुई हैं। इसके बाद रूस, मेक्सिको और पेरु में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। संक्रमितों की संख्या में ब्रिटेन (1.44 करोड़) तीसरे और मौतों (1 लाख 50 हजार 537) में छठे नंबर पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed