फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UK PM Boris Johnson along with Gujarat CM Bhupendra Patel visits JCB factory at Halol GIDC Panchmahal in Gujarat Video

बुलडोजर पर बोरिस जॉनसन: जेसीबी पर खड़े ब्रिटिश पीएम की फोटो वायरल, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

Fri, 22 Apr 2022 02:38 AM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, अहमदाबाद
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 22 Apr 2022 02:38 AM IST
सार

इससे पहले बोरिस जॉनसन भारत के बड़े कारोबारी गौतम अडानी से भी मुलाकात की। इस पर अडानी ने ट्वीट किया कि बोरिस जॉनसन का स्वागत करके बहुत खुश हूं। वह पहले यूके के प्रधानमंत्री हैं जो कि गुजरात में अडानी एचक्यू का दौरा कर रहे हैं।

विज्ञापन
UK PM Boris Johnson along with Gujarat CM Bhupendra Patel visits JCB factory at Halol GIDC Panchmahal in Gujarat Video
बुलडोजर पर बोरिस जॉनसन - फोटो : Twitter : @arjuntiwaribjp

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बुधवार को हलोल में जेआईडीसी पंचमहल में नई जेसीबी ट्रैक्टर फैक्ट्री का दौरा किया। इन दिनों देश में बुलडोजर को लेकर चर्चा जोरों पर हैं। इस बीच बोरिस जॉनसन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसमें वे बुलडोजर पर चढ़कर फोटो खिंचवा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने भारत के बड़े कारोबारी गौतम अडानी से भी मुलाकात की। इस पर अडानी ने ट्वीट किया कि बोरिस जॉनसन का स्वागत करके बहुत खुश हूं। वह पहले यूके के प्रधानमंत्री हैं जो कि गुजरात में अडानी एचक्यू का दौरा कर रहे हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन


इस दौरान जॉनसन ने कहा कि हम इस साल के अंत तक यानी शरद ऋतु तक भारत के साथ एक और मुक्त व्यापार समझौता पूरा करने की उम्मीद कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे पास अपनी सुरक्षा और रक्षा साझेदारी को गहरा करने का भी अवसर है। जैसा कि आप जानते हैं, यूके अपनी राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा रणनीति की एकीकृत समीक्षा में हिंद-प्रशांत की ओर झुकाव कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉनसन ने कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था के बड़े हिस्से और इस क्षेत्र की विश्व अर्थव्यवस्था के विकास को देखते हुए ऐसा करना सही है। भारत और ब्रिटेन दोनों दुनिया भर में निरंकुशता के बारे में चिंता साझा करते हैं, हम दोनों लोकतंत्र हैं और हम एक साथ रहना चाहते हैं। 

ब्रिटिश पीएम ने कहा, भारत और रूस के बीच ऐतिहासिक रूप से बहुत अलग संबंध हैं, शायद पिछले कुछ दशकों में रूस और यूके के संबंध से भी अलग। हमें उस वास्तविकता को देखना होगा, लेकिन स्पष्ट रूप से मैं इसके बारे में नरेंद्र मोदी से बात करूंगा।  भारत पहले ही यूक्रेन का मुद्दा उठा चुका है, जैसा कि आप प्रधानमंत्री मोदी के साथ कल्पना कर सकते हैं। अगर आप देखें कि भारतीयों ने क्या कहा है, तो उन्होंने बुचा में अत्याचारों की मजबूती से निंदा की थी। 


बुलडोजर पर चढ़े बोरिस जॉनसन तो सोशल मीडिया पर मजे लेने लगे यूजर्स
एक ने लिखा कि बोरिस जॉनसन पर भी चढ़ा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर का रंग। एक यूजर ने ट्वीट किया कि बोरिस जॉनसन ने जेसीबी फैक्ट्री में बुलडोजर का ड्राइविंग ट्रायल लिया। 

एक यूजर ने लिखा कि बोरिस जॉनसन गुजरात से बुलडोजर लेकर सीधे जहांगीरपुरी पहुंचेंगे। एक ट्वीट में यूजर ने कहा है कि बोरिस जॉनसन ने बुलडोजर पर चढ़कर 1947 से 2022 तक के भारत के इतिहास को एक दिन में कवर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed