फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UK largest warship reached the Indian Ocean to conduct maneuvers with indian navy

युद्धाभ्यास: ब्रिटेन का सबसे बड़ा युद्धपोत हिंद महासागर पहुंचा

Sat, 17 Jul 2021 02:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 17 Jul 2021 02:08 AM IST
सार

भारतीय सैन्य अधिकारियों ने बताया कि 26 जुलाई के आसपास होने वाले युद्धाभ्यास में जटिल ड्रिल की जाएंगी। यह एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ की पहली ऑपरेशनल तैनाती है।

विज्ञापन
UK largest warship reached the Indian Ocean to conduct maneuvers with indian navy
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : pixabay

विस्तार

ब्रिटेन का सबसे बड़ा युद्धपोत एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ और इसका स्ट्राइक टास्क ग्रुप भारतीय नौसेना के साथ युद्धाभ्यास के लिए हिंद महासागर पहुंच गया है। ब्रिटिश युद्धपोत 40 देशों की यात्रा के सफर पर है। इसका मकसद एक खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए ब्रिटिेन की प्रतिबद्धता दिखाना है।

विज्ञापन


ब्रिटिश विदेशमंत्री डोमिनिक राब ने कहा कि विमानवाहक स्ट्राइक ग्रुप की तैनाती ने भारत और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोगी देशों के साथ रक्षा सहयोग के एक नए युग की शुरुआत की है।
विज्ञापन


भारतीय सैन्य अधिकारियों ने बताया कि 26 जुलाई के आसपास होने वाले युद्धाभ्यास में जटिल ड्रिल की जाएंगी। यह एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ की पहली ऑपरेशनल तैनाती है। युद्धपोत पर एफ35बी स्टील्थ लड़ाकू विमानों का बेड़ा है और इसके साथ छह रॉयल नेवी जहाज, एक पनडुब्बी और नौसेना के 14 हेलिकॉप्टर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed