फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   uk government certifies Vijay Mallya's extradition

फरार माल्या को भारत लाने की कोशिशें तेज, यूके में जारी हो सकता है वारंट

Fri, 24 Mar 2017 06:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Fri, 24 Mar 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
uk government certifies Vijay Mallya's extradition
विजय माल्या - फोटो : file photo

यूके में रह रहे शराब कारोबारी विजय माल्या को भारत लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलती नजर आ रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने विजय माल्या को भारत लाने की कोशिशों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 'माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर 17 फरवरी को यूके के गृहमंत्रालय ने बताया कि भारत के अनुरोध को आगे बढ़ा दिया गया है। वारंट जारी करने के मामले में इसे जिला न्यायाधीश के पास वेस्टमिंस्टर मैजिस्ट्रेट कोर्ट भेजा गया है।'

विज्ञापन


इससे पहले फरवरी में सरकार ने माल्या के संबंध में ब्रिटेन के उच्चायोग को प्रत्यर्पण के लिए एक औपचारिक अनुरोध सौंप था, इसमें कहा गया था कि उसके खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं और लोन डिफॉल्ट के आरोप में एक वैध मामला है।

विज्ञापन

माल्या के खिलाफ जारी हुआ था गैर जमानती वारंट

uk government certifies Vijay Mallya's extradition
विजय माल्या - फोटो : file photo

कई बार माल्या को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अधिनियम के तहत जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय के जांचकर्ताओं के सामने पेश होने के लिए कहा गया, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। 

इस साल जनवरी में भी सीबीआई अदालत ने 720 करोड़ के आईडीबीआई बैंक लोन डिफॉल्ट केस में माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

गौरतलब है कि माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस पर बकाया 9,000 करोड़ रुपये वसूलने के लिए जब बैंकों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया तो वह मार्च 2016 में ब्रिटेन भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed