{"_id":"593b6d104f1c1b366e9c9328","slug":"uk-elections-four-indian-are-winner-and-from-same-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन चुनाव में भारत का डंका, 12 भारतीय बने सांसद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ब्रिटेन चुनाव में भारत का डंका, 12 भारतीय बने सांसद
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 10 Jun 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूके में शुक्रवार का दिन लोगों और नेताओं के लिए खास रहा। यूके चुनाव में 12 भारतीयों ने जीत हासिल की है। ब्रिटेन आम चुनाव का परिणाम आने के बाद जालंधर में भी खुशी का माहौल है। चुनाव में जीतने वाले भारतीयों में चार भारतीय जालंधर जिले से हैं। चुनाव में जीतने वाले ये चारों भारतीय न केवल जालंधर जिले से बल्कि एक ही विधानसभा सीट जालंधर कैंट से आते हैं। बता दें कि जीत हासिल करने वाले भारतीयों में दो ऐसे हैं जो ब्रिटिश संसद में पहली बार कदम रखेंगे।
विज्ञापन
यूके चुनाव में जीतने वाले भारतीयों में विरेंद्र शर्मा का नाम सबसे ऊपर है। विरेंद्र ने चौथी बार यूके आम चुनाव में जीत दर्ज की है। लिस्ट में दूसरा नाम तनमानजीत सिंह देसी का है। तनमानजीत यूके आम चुनाव में जीतने वाले पहले ऐसे सिख हैं, जो पगड़ी पहनते हैं। वहीं प्रीत कौर गिल पहली सिख महिला है जिन्होंने ब्रिटेन आम चुनाव में जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
चुनाव में जीतने वाले जालंधर के चार एमपी लेबर पार्टी से हैं। बता दें कि यूके चुनाव में एक दर्जन भारतीय मूल के लोगों ने जीत हासिल की है। तनमानजीत सिंह देसी यूके विधानसभा में जीतने वाले सबसे कम उम्र के सिख मेयर बने हैं। देसी के पिता यसपाल सिंह देसी भी लेबर पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन वह चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन