{"_id":"5ff5554bdb2bd93ac11b628c","slug":"uk-covid-variant-13-more-test-positive-in-india-total-now-at-71-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में नए कोरोना वायरस स्ट्रेन के 15 और मामले मिले, कुल मरीजों की संख्या 73 हुई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश में नए कोरोना वायरस स्ट्रेन के 15 और मामले मिले, कुल मरीजों की संख्या 73 हुई
Wed, 06 Jan 2021 05:25 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Wed, 06 Jan 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
यूके कोरोना वायरस स्ट्रेन (फाइल फोटो)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन से शुरू हुए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमण भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में एक ओर कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं दूसरी ओर बुधवार को कोरोना वायरस के यूके स्ट्रेन के 15 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में इस स्ट्रेन से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 73 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए सभी लोगों को उनके राज्यों में सिंगल रूम आइसोलेशन में रखा गया है। इनके निकट संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया है। इनके साथ यात्रा करने वाले लोगों, परिवार के सदस्यों और संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की पहचान के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटेन से लौटे संक्रमित पाए गए अन्य लोगों के नमूनों के जीनोम सीक्वेंसिंग का काम भी चल रहा है। स्थिति पर लगातार सघन निगरानी बनी हुई है। नए कोरोना स्ट्रेन को लेकर राज्यों को लगातार सलाह दी जा रही है।
मंगलवार को ऐसे 20 नए मामले मिले थे। ये सारे केस पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाइरोलॉजी में मिले थे। नए कोरोना स्ट्रेन की जांच के लिए देश के विभिन्न राज्यों में 10 विशेष प्रयोगशालाओं का समूह गठित किया गया है। अभी तक जो 58 मामले मिले हैं, उनमें से दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) में आठ और इंस्टीट्यूट ऑफ जेनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बॉयोलॉजी (आईजीआईबी) में 11 मामले शामिल हैं। इसके अलावा, कोलकाता के कल्याणी में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोमेडिकल जेनोमिक्स (एनआईबीएमजी) में एक, पुणे स्थित एनआइवी में 25, हैदराबाद के सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मोलेक्यूलर बॉयोलॉजी (सीसीएमबी) में तीन, बेंगलुर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं स्नायु विज्ञान संस्थान अस्पताल (निमहांस) में 10 केस पाए जा चुके हैं।